..................... Godday Godday Chaa 2 Release Date – The Ammy Virk film will release on 22 October 2025 - Hindi Filmibeat

Godday Godday Chaa 2 Release Date- फिर हिलेगा पंजाबी बॉक्स ऑफिस, इस दिन रिलीज होगी 'गॉडडे गॉडडे चा 2'

Godday Godday Chaa 2

Godday Godday Chaa 2 Release Date- पंजाबी फिल्मों की बात करें तो इस बार आने वाला महीना काफी शानदार होने वाला है। अक्तूबर में कई फिल्मों के साथ धमाका होगा लेकिन इस वक्त जो फिल्म चर्चा में चल रही है वो है एमी विर्क की 'गॉडडे गॉडडे चा 2'।

इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है और हाल ही में प्रोड्यूसर्स ने दर्शकों को तोहफा दिया है। बता दें कि 'गॉडडे गॉडडे चा 2' को लेकर काफी से चर्चा थी और लोग इंतजार कर रहे थे कि ये फिल्म कब रिलीज होकर बवाल काटेगी।

तो इसके लिए आपको कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा। एमी विर्क की ये फिल्म 22 अक्टूबर, 2025 को रिलीज़ होगी। फिल्म का एक नया पोस्टर जारी किया गया। इस पोस्टर ने काफी कुछ बता डाला है कि धमाका पिछली वाली फिल्म से जोरदार होने वाला है।

'गॉडडे गॉडडे चा'

ये फिल्म 'गॉडडे गॉडडे चा' की सीक्वल है और उस फिल्म को भी लोगों का भरपूर प्यार मिला था। यही कारण है कि फिल्म ने इसके सीक्वस को बनाया है जो कि 22 अक्तूबर को सामने आ रही है। 'गॉडडे गॉडडे चा' की बात करें तो करीब 3 साल पहले ये फिल्म 26 मई 2023 को रिलीज़ हुई थी और साल की सबसे सफल फिल्मों में से एक बन गई थी। तभी से फैंस चाहते थे कि इसका सीक्वल आए। ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस बल्कि इस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ पंजाबी फीचर फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड भी जीता था।

कैसी होगी कहानी?

पोस्टर देखकर समझ आ रहा है कि इस बार स्त्री पुरुष आपस में भिड़ते हुए नजर आने वाले हैं जो कि काफी मजेदार होगा। पहले पार्ट में स्टारकास्ट को विवाह समारोहों की जिम्मेदारी संभालते हुए देखा गया था। तानिया ने फिल्म के पोस्टर के साथ कहा है कि, ''ये फिल्म परिवार की कहानी थी और पुरानी परंपराओं के साथ आगे बढ़ती है और महिलाओं को बात करती है।'' फिल्म को विजय कुमार अरोड़ा ने निर्देशित किया है और इसके लेखक जगदीप सिद्धू हैं।

Read more about: ammy virk
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X