..................... Godday godday chaa 2 cast name with photo including Ammy Virk, Sonam Bajwa and more - Hindi Filmibeat

Godday Godday Chaa 2 Cast: एमी विर्क और सोनम बाजवा के अलावा ये सितारे लगाएंगे 'गॉडडे गॉडडे चा 2' में चार चांद

Godday Godday Chaa 2

Godday Godday Chaa 2 Cast: पंजाबी फिल्म गॉडडे गॉडडे चा 2 को लेकर चर्चा है और इस फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी शानदार होने वाली है। एमी विर्क जो कि पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार हैं वो इस फिल्म की लीड रोल में होगें जबकि सोनम बाजवा उनकी हीरोइन के तौर पर धमाका करती नजर आने वाली हैं।

इसके अलावा भी इस फिल्म में कई सितारे हैं जो कि शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। बता दें कि सोनम बाजवा इस वक्त किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं और वो लगातार हिंदी फिल्मों में काम कर रही हैं। इसके अलावा एमी विर्क भी पंजाबी फिल्म से लेकर हिंदी और सीरियल में भी नजर आ चुके हैं। फिलहाल आप देखिए इस फिल्म की कास्ट..

तानिया

अभिनेत्री तानिया गॉडडे गॉडडे चा में भी नजर आईं थीं और उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। यही कारण है कि उनको इस फिल्म में पब्लिक की डिमांड के बीच रखा गया है। तानिया बेहद सुंदर हैं और पंजाबी फिल्मों में अपने काम से जान डालने के लिए जानी जाती हैं। उन्होने पंजाबी फिल्म किस्मत से अपने करियर की शुरुआत की थी और फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी।

गुरबाज

ना सिर्फ अभिनय बल्कि सिंगिंग में भी बवाल काटने वाले गुरबाज भी इस फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं। देखने वाली बात होगी कि वो किस तरह के किरदार के साथ धमाका करते हैं।

गीताज बिंद्राखिया

गॉडडे गॉडडे चा 2 में एक और स्टार है जिनका नाम गीताज बिंद्राखिया है और वो एक्टर होने के साथ साथ शानदार सिंगर भी हैं। वो स्वर्गीय सुरजीत बिंद्राखिया के पुत्र हैं और काफी पसंद किए जाते हैं।

निकीत ढिल्लों

25 साल की इस अदाकारा की फैन फॉलोविंग शानदार है और फिल्म गॉडडे गॉडडे चा 2 में वो नजर आने वाली हैं। दिल्ली में जन्मी निकीत को पंजाबी में बेहद पसंद किया जाता है। इस वक्त उनको लेकर कई सारी बातें फैंस कर रहे हैं। देखे वाली बात होगी कि फिल्म में उनका किरदार कैसा होता है।

Read more about: ammy virk sonam bajwa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X