सभी को भा रहा है गो गोवा गौन का ट्रेलर
गो गोवा गौन कारामल ने ट्वीट किया है मैं ये डायलॉग सुनकर हंसते हंसते पागल हो गया कि क्या आप रशियन हैं? मेरा मतलब है कि आप देसी लगते हैं। ऐसे में सैफ अली खान का जवाब देना हां दिल्ली से हूं बहनचोद। गिरीश कुमार ने ट्वीट किया गो गोवा गौन का सुपर फनी ट्रेलर है। सैफ अली खान पूरी तरह से तैयार हैं अपने सुपर कॉमिक टाइमिंग के साथ। फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। करन जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ दि ईयर से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाली पूजा भटट् की बहन आलिया भट्ट ने ट्वीट किया गो गोवा गौन का ट्रेलर बेहतरीन है। इसमें जोम्बीस हैं। और क्या-क्या है फिल्म में।
बॉलीवुड एक्टर पितोबाश ने ट्वीट किया क्या ट्रेलर है। सुपर। खून चूस ले तू मारा खून चूस ले ओ ब्लडी। लव यू राज निदिमोरू और कृष्णा डीके। आलिफ श्रुति ने लिखा हा हा गो गोवा गौन का ट्रेलर बेहतरीन है। ये देखकर खुशी हो रही है कि बॉलीवुड कितना बदल रहा है। सैफ अली खान को इस रोल के लिए हां करने के लिए मेरा सलाम। कुणाल कोहली ने ट्वीट किया मेरे द्वारा देखे गये बेस्ट ट्रेलर्स मे्ं से एक है ये। वेल डन सैफ अली खान। गो गोवा गौन के ट्रेलर में दिखाया गया है कि तीन दोस्त अपनी जिंदगी से बोर होकर गोवा जाते हैं कुछ मजे करने के लिए वहां पर उन्हें जोम्बीज मिलते हैं। सैफ अली खान उनकी मदद करता है। अब देखना ये है कि सैफ इन तीनों को बचा पाता है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications












