CONFIRM: 3 साल.. अब आ रहा है इस KHAN फिल्म का धमाकेदार सीक्वल!
सैफ अली खान की फिल्म 'गो गोआ गोन' को भले ही ब़ॉक्स ऑफिस सफलता नहीं पाई थी। लेकिन दर्शकों के एक खास वर्ग ने फिल्म को काफी पसंद किया था। लिहाजा उसी का कमाल है कि निर्देशक दिनेश विजन इस फिल्म के सीक्वल के साथ फिर आने वाले हैं।
फिल्म के एक्टर कुणाल खेमू ने इसे कंफर्म किया है। उन्होंने कहा कि कई कहानियां निर्देशक के सामने है.. जिसमें से जल्द ही किसी एक को फाइनल कर लिया जाएगा। लेकिन मैं आपको यह नहीं बता सकता कि सीक्वल पहली फिल्म के आगे की कहानी होगी.. या कुछ नया होगा।

बता दें, इस सीक्वल फिल्म पर निर्माता दिनेश विजन ने कहा था कि, मैं कोशिश करूंगा कि फिल्म की ओरिजनल कास्ट ही सीक्वल में भी हो। सैफ अली खान तो लगभग फाइनल ही हैं। पहली फिल्म के डॉयलोग्स की काफी तारीफ की गई थी.. लिहाजा, हम इस फिल्म में डॉयलोग्स पर काफी ध्यान देने वाले हैं।
यहां जानें और किन किन सीक्वल फिल्मों का है बेसब्री से इंतजार-


Click it and Unblock the Notifications











