सैफ अली खान की गो गोआ गॉन 2 फाइनल, स्टारकास्ट और प्लॉट दोनों धमाकेदार
सैफ अली खान आजकल एकदम शानदार फेज़ में पहुंच चुके हैं। कम से कम उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स का लाइन अप कुछ ऐसा ही नहीं है। खबर है कि उनकी फिल्म गो गोआ गॉन का सीक्वल कंफर्म हो चुका है। फिल्म अगले साल के मध्य तक फ्लोर पर जाएगी। और फिल्म की मुख्य कास्ट वही रहेगी - सैफ अली खान, वीर दास और कुणाल खेमू।
इसके अलावा, फिल्म में दो और किरदारों की एंट्री होगी। जहां, पहले पार्ट में सैफ - वीर और कुणाल, जॉम्बीज़ से लड़ते दिखाई दिए थे वहीं दूसरे पार्ट में ये तिकड़ी एलियन्स से लड़ती दिखाई देगी। फिल्म के बारे में और डीटेल्स जल्दी ही बाहर होंगी।



Click it and Unblock the Notifications











