..................... Go Goa Gone has a comedy flavour, भूत प्रेत तो होते हैं लेकिन ये जोम्बीज कहां से आ गये - Hindi Filmibeat

गो गोवा गौन- भूत प्रेत तो होते हैं लेकिन ये जोम्बीज कहां से आ गये!

आजकल ट्विटर पर लोगों का एक ही सवाल है कि इंडिया में भूतप्रेत तो सुने थे लेकिन ये जोम्बीज कहां से आ गये। सैफ अली खान की फिल्म गो गोवा गौन में लोगों को जोम्बीज देखने को मिलेंगे। जो कि इंसानों का खून पीते हैं। फिल्म में सैफ अली खान ने मुख्य भूमिका निभाई है साथ ही फिल्म में वीर दास, कुणाल खेमू और पूजा गुप्ता भी मुख्य भूमिका में हैं। सैफ अी खान एक तरफ जहां फिल्म में एक तरफ डबल मीनिंग और गालियों वाली लैंग्वेज बोलते नज़र आएंगे वहीं फिल्म में कॉमेडी का तड़का भी लगाते दिखेंगे। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है और फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद से लोगों ने फिल्म की तारीफ करनी शुरु कर दी है। फिल्म का ट्रेलर वाकई इतना बेहतरीन है कि हर किसी को इस ट्रेलर को देखने के बाद फिल्म देखने की उत्सुकता अपने आप जाग गयी।

सिर्फ लोगों को ही नहीं बल्कि कई बॉलीवुड एक्टरों को भी फिल्म का ट्रेलर वाकई जानदार लगा है और सभी ने अपने-अपने ट्वीट्स के जरिये फिल्म की तारीफ की है। वहीं फिल्म में जोम्बीज को देखकर लोग और भी हैरान हैं। अभी तक फिल्मों में भूत-प्रेत दिखाए जाते थे अचानक से गो गोवा गौन में निर्देशक निदिमोरु और कृष्णा डी.के ने जोम्बीज को लाकर खड़ा कर दिया। नीरज सुर्यवंशी ने ट्वीट किया है इंडिया में भूत प्रेत तो होते हैं लेकि ये जोम्बीज कहां से आ गये।

गो गोवा गौन फिल्म में सैफ अली खान ने जोम्बी हंटर का रोल किया है। जो कि कुणाल खूमू, पूजा गुप्ता और वीर दास को जोम्बीज से बचाता है जो कि गोवा घुमने आए होते हैं और जोम्बीज से बीच फंस जाते हैं। फिल्म में सैफ अली खान का रोल उनकी अभी तक फिल्मों से काफी हटकर है। सभी को सैफ अली खान से काफी उम्मीदें हैं सभी को लग रहा है कि फिल्म बेहतरीन होने वाली हैं क्योंकि फिल्म में जोम्बीज को दिखाया गया है जो कि अभी तक किसी भी फिल्म में नहीं दिखाए गये हैं। फिल्म के ट्रेलर को देखकर यही लग रहा है कि फिल्म में कॉमेडी को जमकर डाला गया है। फिल्हाल तो फिल्म के ट्रेलर से फिल्म अच्छी लग रही है लेकिन फिल्म में कितना दम है ये तो फिल्म के रिलीज के बाद ही पता चलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X