..................... Go Goa Gone gets 'A' certificate but without any cuts | तू मेरा खून चूस ले...को 'ए' सार्टिफिकेट - Hindi Filmibeat

तू मेरा खून चूस ले...को 'ए' सार्टिफिकेट

लंबे समय बाद अभिनेता कुणाल खेूम की कोई फिल्म चर्चित हुई है। जी हां हम बात कर रहे हैं 'गो गोआ गोन' की, जिसके गाने.. तू मेरा खून चूस ले.. ने म्यूजिक चैनलों में धमाल मचाया हुआ है, को ए सार्टिफिकेट मिला है। जिससे फिल्म की पूरी टीम काफी खुश हैं क्योंकि उन्हें डर था कि फिल्म के भड़काऊ डॉयलॉग और अश्लील दृश्यों की वजह से सेंसर इस फिल्म को प्रतिबंधित ना कर दे।

इसलिए जब यह फिल्म वयस्कों की श्रेणी के लिए नामांकित हुई तो फिल्म की टीम पूरी तरह से झूम उठी। फिल्म के निर्देशक राज निडिमोरू और कृष्णा डी.के हैं, जिन्होंने कहा कि अब उनकी फिल्म अपनेमूल स्वरूप में रिलीज होगी। वह फिल्म में कांट-छांट के पक्ष में नहीं थे इसलिए उन्हें खुशी हो रही है कि फिल्म को ए कार्ड मिला है।

आपको बता दें कि फिल्म जॉम्बीज की कहानी कहती है। फिल्म में पहली बार कुणाल खेमू और सैफ अली खान साथ-साथ नजर आने वाले हैं जिसके कारण लोगों का फिल्म के प्रति आकर्षण बढ़ गया है। फिल्म 10 मई को रिलीज हो रही है।

निर्माताओं का कहना है कि जॉम्बीज की कहानी अगर साफ-सुथरी बनती तो अच्छी नहीं लगती इसलिए हमने उनकी फिल्म उनके स्वरूप के आधार पर बनायी है, उम्मीद है कि लोगो को पसंद आयेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X