गो गोवा गॉन सीक्वेल: सैफ अली खान की इस धमाकेदार फिल्म की सीक्वेल बनेगा
सैफ अली खान की सुपरहिट फिल्म गो गोवा गॉन की सीक्वेल बनने की तैयारी चल रही है। बता दें कि फिल्म एक जॉबी कॉमेडी थी जो कि लोगो को काफी ज्यादा पसंद आई थी। इस तरह की फिल्म बॉलीवुड में पहले नहीं बनी थी। खबर है कि इसका सीक्वेल बनने जा रहा है और ये बात सामने नहीं आई है कि इस फिल्म में दोबारा सैफ अली खान ही नजर आएंगे या किसी और एक्टर को लीड रोल में लेकर इस फिल्म की शूटिंग शुरु की जाएगी। खबर है कि इस फिल्म को पहले से काफी बड़े पैमाने पर बनाने की बात चल रही है।
बता दें कि ये फिल्म इस साल सितंबर में फ्लोर पर आ जाएगी। फिल्म की शूटिंग को लेकर चर्चा है कि ये साउथ अफ्रीका में शूट की जाएगी।

पहली फिल्म की बात करें तो फिल्म में सैफ अली खान, कुनाल खेमू और वीर दास नजर आए थे और सभी ने फिल्म में बेहतरीन परफॉर्मेस दी थी..इस फिल्म को राज और कृष्णा डीके ने डायरेक्ट किया था।
सैफ अली खान इस फिल्म से काफी ज्यादा चर्चा में आए थे। इस फिल्म की सीक्वेल बनने की बात जबसे सामने आई है तब से इस फिल्म के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्सुक है।
खबर है कि सैफ अली खान और सारा अली खान आने वाले समय में साथ में नजर आने वाले है औऱ इस फिल्म को नितिन कक्कर डायरेक्ट करने वाले है। इस समय सैफ अली खान एक के बाद एक फिल्में लगातार करते जा रहे है।
हाल ही में उनकी बेटी सारा अली खान ने फिल्म केदारनाथ की शूटिंग पूरी की है और अब सिंबा की शूटिंग में बिजी हो गई है। बता दें कि सारा अली खान इस फिल्म रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी।
फिलहाल गो गोवा गॉन की सीक्वेल में कौन सा सुपरस्टार नजर आएगा इस खुलासे के लिए फैंस इंतजार कर रहे है।


Click it and Unblock the Notifications
