जब जुड़वा 2 मेट जुड़वा...वरुण धवन के साथ दो-दो सलमान..मतलब टोटल पैसा वसूल
जुड़वा 2 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है और आज फिल्म में सलमान खान के कैमियो की एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर की गई है जो काफी मजेदार है। सलमान खान और वरुण धवन दोनों को जुड़वा अवतार में देखकर आपको बस मजा आ जाएगा।
जुड़वा सलमान खान की सुपरहिट फिल्मों में से एक है जिसमें उनके साथ करिश्मा कपूर और रंभा थी। उम्मीद की जा रही है जुड़वा 2 में भी वरुण धवन को दर्शकों को उतना ही प्यार मिलेगा जितना सलमान खान को मिला था। यहां देखिए सीन की एक झलक।
Judwaa 1 meets #Judwaa2 & it’s a laugh riot! Watch now! https://t.co/lmo5aYxYYb @BeingSalmanKhan @Varun_dvn @Asli_Jacqueline @taapsee pic.twitter.com/tTfkAOacq0
— Fox Star Hindi (@foxstarhindi) September 22, 2017
वरुण धवन खासकर फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। वरुण धवन की हर फिल्म अच्छी खासी कमाई कर लेती है। उन्हें दर्शकों का भी भरपूर प्यार मिलता है। इस साल बद्रीनाथ की दुल्हनिया को भी लोगों ने अच्छा खासा पसंद किया था और अब अगली फिल्म से वो धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।
वरुण धवन के अलावा फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी एक खास वजह है कि लोग इस फिल्म को देखने थियेटर जाएंगे। फिल्म 29 सितंबर को रिलीज हो रही है अब फिल्म रिलीज होने के बाद ही असल में पता चलेगा कि दर्शकों ने फिल्म को कितने नंबर दिए हैं।


Click it and Unblock the Notifications