जैकलीन फर्नांडिस के नए व्लॉग में देखिए "दबंग दुबई टूर" की झलक

दबंग का धमाकेदार टूर देश और विदेश में सभी प्रशंसकों के लिए एक यादगार और मज़ेदार अनुभव की तरह होता है। जैकलीन फर्नांडीज अपने दबंग शो के साथ हर बार प्रशंसकों को अपने चार्टबस्टर गानों पर थिरकने के लिए मजबूर कर देती हैं, ऐसे में अभिनेत्री ने अपने नए व्लॉग के साथ शो में लगने वाली मेहनत की एक झलक साझा की है। बीते दिन रॉयल लुक में सजी-धजी जैकलीन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट के जरिये एक नए व्लॉग की घोषणा की थी। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए अभिनेत्री ने साझा किया,"Arabian nights Dabangg Dubai vlog coming up!!

दबंग दुबई वीडियो में प्रशंसकों को प्रेस कॉन्फ्रेंस, टेक्निकल रिहर्सल इत्यादि की झलक से रूबरू करवाया गया है। यही नहीं, रिहर्सल के दौरान अभिनेत्री के नन्हे प्रशंसकों उन्हें देखने और उनसे मिलने का मौका मिला।

jacqueline fernandez, जैकलीन फर्नांडीज

जैकी ने अपने व्लॉग में शो को पेश करने के लिए लगने वाली मेहनत से रूबरू करवाया है जहाँ कॉस्ट्यूम से ले कर मेकअप, एक्सेसरीज और टेक्निकल रिहर्सल तक, सब चीज़ों पर बेहद बारीकी से ध्यान देना पड़ता है।

शो का वेन्यू चकाचक भरा हुआ था और जैकलीन ने तीन परफॉर्मेंस के साथ शो की शुरुआत की, जहाँ सबसे पहले जैकी ने बिना रुके एक सोलो परफॉर्मेंस के साथ सभी का दिल जीता और फिर सलमान व पूरी टीम के साथ स्टेज पर रंग जमाया।

इस दौरान अभिनेत्री पिंक शिमर, गोल्डन और व्हाइट ऑउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थी और जैकी का यह कातिलाना अंदाज़ देखने के बाद प्रशंसक एक बार फिर उनकी खूबसूरती के मुरीद हो गए है।

हालांकि, अभिनेत्री ने अतीत में ऐसे कई शो और इवेंट किए हैं, लेकिन बावजूद इसके वह मंच पर जाने से पहले वह काफी घबराई हुई थीं। जब से अभिनेत्री ने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया है, तब से वह अपने जीवन से जुड़ी झलक और सकारात्मक ऊर्जा अपने प्रशंसकों के साथ साझा करती रहती है।

जैकलीन सबसे प्रभावशाली अभिनेत्रियों में से एक है और दुनिया भर में प्रशंसकों की पसंदीदा है। जैकी ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय पॉप सेंसेशन कैटी पेरी के पहले भारतीय दौरे में उनके लिए एक परफ़ेक्ट होस्ट की भूमिका निभाई थी। आगामी प्रोजेक्ट की बात करें तो, जैकलीन जल्द नेटफ्लिक्स ओरिजनल 'मिसेज सीरियल किलर' में नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X