साल भर पहले ग्लेन मैक्सवेल ने हिंदुस्तानी हसीना से रचाई थी शादी, अब बड़े से बेबी बंप के साथ की गोदभराई

glenn maxwell, vinni raman, bollywood,

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल और उनकी भारतीय पत्नी विनी रमन जल्द ही पैरेंट्स क्लब में शामिल होने वाले हैं। दोनों ने 27 मार्च 2022 को हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों के अनुसार शादी रचाई थी। मई 2023 में विनी और ग्लेन जो अपने निजी जीवन को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं, उन्होंने अपनी पहली प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। अब हाल ही में, विनी रमन ने अपने पारंपरिक तमिल गोद भराई समारोह की झलकियां साझा कीं।

24 जुलाई 2023 को विनी रमन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पारंपरिक तमिल बेबी शॉवर समारोह 'वलाइकाप्पु' से कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। बता दें कि 'वलाइकाप्पु' तमिलनाडु में दक्षिण भारतीय महिलाओं द्वारा आयोजित एक गोद भराई समारोह है, जिसमें वे गर्भवती महिला को आशीर्वाद देती हैं।

शेयर की गई पहली तस्वीर में विनी ने अपनी चूड़ियों की एक झलक साझा की, जो उन्होंने अपने चूड़ा समारोह के लिए पहनी थी। एक अन्य तस्वीर में वह फ़िरोज़ा ब्लू टोन वाली रेशमी साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही थीं, जिसे उन्होंने पीच सिल्क ब्लाउज के साथ पहना था। हल्का मेकअप और आधे बंधे बाल उनके लुक को पूरा कर रहे थे। हमने विनी को अपने पति ग्लेन के साथ पोज़ देते हुए भी देखा, जो काफी प्यारे लग रहे थे।

11 मई 2023 को ग्लेन और विनी ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक जॉइंट पोस्ट साझा की थी। तस्वीर में हम विनी की सोनोग्राफी फ्रेम वाली तस्वीर, एक व्हाइट टी-शर्ट और बिब पैंट देख सकते हैं। इसके साथ ही विनी ने बताया था कि उनकी यह जर्नी कितनी कठिन रही है। उन्होंने यह भी खुलासा किया था कि उनका इंद्रधनुषी बेबी सितंबर 2023 में आने वाला है।

उन्होंने लिखा था, "ग्लेन और मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमारा इंद्रधनुषी बच्चा सितंबर 2023 में आने वाला है। हमारे लिए यह स्वीकार करना बहुत महत्वपूर्ण है कि यह जर्नी आसान नहीं रही है। मैं पहले से जानती हूं कि इस तरह की पोस्ट देखना कितना दर्दनाक हो सकता है कि आपका समय कब आएगा। हम अन्य कपल को अपना प्यार और ताकत भेजते हैं, जो फर्टिलिटी या लॉस से जूझ रहे हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X