रीयल लाइफ में आयुष्मान रूमानी नहीं: ताहिरा
अभिनेता-गायक आयुष्मान खुराना ने अपने सफल गीत 'पानी दा रंग' से भले फिजाओं में रोमांस घोल दिया हो, लेकिन उनकी पत्नी ताहिरा कहती हैं कि निजी जीवन में वह ज्यादा रूमानी नहीं हैं। वह अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं करते हैं।
यहां आयुष्मान के एकल गीत 'ओ हीरिये' के लांच के मौके पर ताहिरा ने कहा, "वह जैसे पर्दे पर दिखते हैं, वैसे नहीं हैं। मुझे नहीं लगता है कि वास्तविक जीवन में कोई भी एक लड़की के लिए ऐसे गाना गाता है। इसलिए वह एक बेहद वास्तविक इंसान हैं और मैं उस वास्तविक आयुष्मान से प्यार करती हूं। मैं खुश हूं कि वह अत्यधिक रूमानी नहीं हैं।"
आयुष्मान और ताहिरा एक-दूसरे को 16 साल की उम्र से जानते हैं। वह कहती हैं कि आयुष्मान ने खास उनके लिए अभी तक कोई गाना नहीं बनाया है।
ताहिरा ने कहा, "उन्होंने अभी तक मेरे लिए कोई गाना नहीं बनाया है। मैं अभी भी खास मेरे लिए बनाए जाने वाले उनके गाने के इंतजार में हूं, वैसे तो वह मेरे लिए बहुत से गाने गा चुके हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
