कोलकाता फैशन वीक: रैम्प पर गिसेल
फिल्म लव आज कल से बॉलीवुड में धमाकेदार प्रवेश लेने वाली अभिनेत्री गिसेल मोंटेरियो ने कोलकाता फैशन वीक 2 में भाग लिया।
गिसेल जैसे ही मंच पर आई सभी ने तालियों की गड़गड़ाहट शुरू कर दी। वे भारतीय परिधान में काफी खुबसूरत लग रही थी। एक तो उनका रंग रूप भी भारतीयों की तरह है उस पर उनके व्यवहार में नजाकत भी भारतीयता की पहचान दिलाता है।
फिल्म लव आज कल के हिट होने से गिसेल को काफी वाहवाही मिली है और भारत में पहचान भी। अब देखना है कि गिसेल दूसरी कैटरीना कैफ बन पातीं है कि नहीं।


Click it and Unblock the Notifications