'हरलीन' से मिलने को बेताब पंजाबी
पंजाब के लोग फिल्म लव आज कल की सोनी कुड़ी हरलीन कौर उफ गिसेल मोंटेरियो का दीदार करना चाहते है। फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली और गिसेल पंजाब जाने की तैयारियां कर रहे है।
ब्राजीलियन मॉडल गिसेल को भी पंजाब के लोगों से मिलने का काफी मन है वो देखना चाहतीं है कि लोग उनके साथ कैसा व्यवहार करने वाले है। फिल्म में पंजाबी कुड़ी की भूमिका करके गिसेल को काफी मजा आया। गिसेल ने अपनी भूमिका निभाने के लिए साठ के दशक की कई हिंदी फिल्मे देखीं।
गिसेल की पसंदीदा भारतीय अभिनेत्री शर्मिला टैगोर है। गिसेल ने शर्मिला की कई फिल्में देखी। इम्तियाज ने उन्हें शर्मिला के अभिनय को बारीकी से गौर करने का कहा था क्योंकि वे फिल्म में शर्मिला जैसी नजाकत दिखाना चाहते थे। गिसेल शर्मिला से मिलना चाहती थी लेकिन मौका नहीं मिल सका।
यही नहीं गिसेल गोवा घूमना चाहतीं है क्योंकि उन्होने सुना है कि वहां पर मोंटेरियो समुदाय रहता है। वे उन सबसे मिलना चाहतीं है। तो लगता है गिसले ने भारत को अपना लिया है, अपनाती भी क्यों नहीं यहां उनका करियर जो चल पडा है।


Click it and Unblock the Notifications