'लव आज कल' से चर्चा में आई गिसेल
निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल' से बॉलिवुड में कदम रखने वाली विदेशी मॉडल गिसेल मोंटेरिओ आजकल सुर्खियों में है। फिल्म में मोंटेरिओ के अभिनय की काफी तारीफ हो रही है।
गिसेल मोंटेरिओ ब्राजील की एक मॉडल हैं। फिल्म 'लव आज कल' में वह एक पंजाबी लड़की हरलीन कौर की भूमिका में नजर आई हैं।इम्तियाज ने बताया कि मोंटेरिओ को हालांकि हिन्दी बोलनी नहीं आती फिर भी उन्होंने दमदार भूमिका निभाई है।
उन्होंने बताया, "मोंटेरिओ उनके पास फैशन डिजाइनर अनीता श्राफ के माध्यम से आई थीं। पहले उसे फिल्म में 'जो' के किरदार के लिए चुना गया था, जिसे फिल्म के दूसरे हिस्से में सैफ की महिला मित्र का किरदार निभाना था।" इम्तियाज ने कहा,"मुझे जो की भूमिका के लिए वह उपयुक्त नजर नहीं आई, इसलिए उन्हें पंजाबी लड़की का किरदार सौंपा गया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications