Periods की वजह से ना छुड़वाएं लड़कियों का स्कूल - वरुण धवन

वरुण धवन ने हाल में कुछ ऐसा किया जिसकी आप भी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। जानिए क्या कहा वरुण धवन ने।

By Shweta

वरुण धवन ने हाल में कुछ ऐसा किया जिसकी आप भी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।इन दिनों भले वो आलिया भट्ट के साथ बद्रीनाथ की दुल्हनिया में बिजी हैं। फिल्म के प्रमोशन को लेकर अक्सर वो सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ लिखते रहते हैं। इस बार लेकिन उन्होंने समाज की एक बड़ी समस्या को लेकर ट्वीट किया।

हमारे देश में आज भी कई इलाकों में पीरियड्स को अछुत माना जाता है और इस दौरान लड़कियों को स्कूल नहीं भी जाने के लिए बाध्य किया जाता है। वरुण ने लड़कियों को होने वाले पीरियड्स को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा- इस वजह से किसी भी गर्ल्स का स्कूल नहीं छूटना चाहिए। उन्होंने अपने ट्वीट से समाज और लोगों की सोच बदलने की कोशिश की है।

[PICS: बॉलीवुड के नन्हें 'सुपरस्टार्स' में जुड़ गए दो और नाम.. ये हैं 'खास'!]

girls-should-not-forced-to-drop-school-because-of-their-periods-says-varun-dhwan

वरुण धवन की ये सोच वाकई काफी काबिल ए तारीफ है। उनके इस कदम की काफी प्रशंसा भी हो रही है । एक सुपरस्टार होने के नाते जिन्हें लाखों करोड़ों लोग फॉलो करते हैं और कॉपी करते हैं वो अगर कोई बात करें तो वो प्रभाव डालती है।

वरुण धवन और आलिया भट्ट की बद्रीनाथ की दुल्हनिया रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म इस शुक्रवार को रिलीज होगी और फिल्म में वरुण और आलिया की जोड़ी एक बार फिर धमाल मचाने के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X