लड़कियों ने बीच सड़क पर किया ऐसा नागिन डांस, लोग बोले- 'नीली वाली नागमणि लेकर मानेगी'

Girls Naagin Dance Video- इंस्टाग्राम रील्स और सोशल मीडिया के इस दौर में कुछ भी वायरल हो जाता है। एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त चर्चा में है जो कि शायद ही आपने कभी देखा होगा। अक्सर देखा जाता है कि लड़के शादी बारात के मौके पर नागिन डांस करते नजर आते हैं।
अगर आपसे ये कहा जाए कि कुछ लड़कियों का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो नागिन डांस करती हुईँ दिख रही हैं तो आप हैरान हो जाएंगे। हालांकि ऐसा ही हुआ है। एक वीडियो सामने आया है जिसमें बीच सड़क पर सारी शर्म और हया त्याग कर कुछ लड़कियां नागिन डांस करती हुईं नजर आ रही हैं।
बैकग्राउंड में नागिन डांस की धुन बज रही हैं और ये लड़कियां ऐसे नाच रही हैं जैसे कि कोई देख ही नहीं रहा है। इसमें एक लड़की है जिसने नीले रंग की ड्रेस पहनी है। वो ग्रुप से थोड़ा अलग है और ऐसा डांस कर रही है कि लोगों की हंसी छूट रही है।
इसके देखकर लोग फनी कमेंट्स कर रहे हैं। वीडियो पोस्ट करते हुए शख्स ने लिखा है कि, ''लगता है कि नागमणि लेकर ही मानेगी।'' इसके बाद लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''ब्लू वाली मेरी दोस्त है लेकिन उसको हम नागमणि नहीं देंगे।''
एक ने लिखा, ''मेरी बेस्टी है।'' एक ने लिखा, ''नीले कपडे वाली ओरिजन नागिन है बाकी तो पनियारी है।'' एक ने लिखा, ''बेचारी के लिए बुरा फील हुआ। कोई उसे गिन ही नही रहा।'' एक ने लिखा, ''ये नीली वाली ज्यादा मेहनत कर रही है इसे ही मिलेगा।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
हालांकि ये वीडियो कहां का है और ये लड़कियां कौन है इसको लेकर खुलासा नहीं हुआ है। ऐसे कई वीडियोज सामने आकर वायरल होते रहते हैं जो कि काफी मजेदार होते हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications