Shahrukh Khan के साथ लड़कियों ने की छेड़छाड़? वायरल वीडियो में बेहद असहज दिखे 'जवान'

शाहरुख खान इस वक्त जवान के खुमार में है और जिस तरह की कमाई लगातार जारी है, ऐसा लग रहा है सारे रिकॉर्ड्स टूटने वाले हैँ। इस दौरान शाहरुख खान एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो दर्जनों लड़कियों के बीच घिरे हुए नजर आ रहे हैं।
बता दें कि इस वीडियो में भले ही शाहरुख खान थोड़ा सा मुस्कुरा रहे हैं लेकिन वो छेड़खानी का शिकार हुए हैं। ब्लैक रंग कपड़ों में नजर आ रहे शाहरुख खान की परेशानी आपको इस वीडियो में साफ नजर आने वाली है। किंग खान को इस वीडियो में महिला फैंस से घिरा हुआ देखा जा सकता है।
इस दौरान आप देखेंगे कि शाहरुख खान की बिना इजाजत या सहमति के उन्हें किस किया जा रहा है। ये लड़कियां यहीं नहीं रुकी बल्कि शाहरुख खान को गले भी लगाया और उनकी तारीफ की। शाहरुख खान का चेहरा देखकर आपको साफ समझ में आ जाएगा कि वो सहज नहीं हैं और उनको सार्वजनिक जगह पर काफी अजीब महसूस हुआ।
इस दौरान भी शाहरुख खान लगातार मुस्कुराते रहे और इस मुस्कान ने सभी फैंस का दिल जीत लिया। गौरतलब है कि शाहरुख खान के इस वीडियो पर लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैँ। एक ने लिखा है, ''एक चुंबन उसके होठों के करीब आया इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि उसने अपना मुंह कसकर बंद कर रखा था।
एक गलत कदम और उसके गले में एक अजनबी की जीभ लग गई।'' एक का कहना था, ''यह शर्मनाक है। क्या उन्होंने सहमति शब्द के बारे में सुना है। और यह कोविड के केवल 2 साल बाद, अविश्वसनीय है।''
एक ने लिखा, ''इससे मैं बहुत असहज हो गया। ओह।'' एक का कहना था, ''और फिर जब सेलेब्स प्रतिक्रिया देते हैं तो ये लोग उन्हें असभ्य कहते हैं।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं लेकिन शाहरुख खान ने किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











