चलती ट्रेन में कोई बना नोरा फतेही तो किसी ने की कव्वाली, लड़कियों ने काटा ऐसा बवाल कि रेलवे की नाक में..

Train Dance Video- आए दिन मेट्रो और ट्रेनों अजीब अजीब हरकतें बढ़ती जा रही हैं। इस वक्त वायरल हो रहे है कुछ वीडियोज में एक वीडियो काफी दमदार है। ऐसा कह सकता हैं कि ये वीडियो इन सभी से कहीं शानदार है।
गौरतलब है कि इस वीडियो में आपको एक या दो नहीं बल्कि दर्जन भर लड़कियां नजर आएंगी जो कि ट्रेन के अंदर डांस कर रही है। जी हां, ये वीडियो दिल्ली मेट्रो का नहीं बल्कि भारतीय रेलवे का है। चलती ट्रेन में लड़कियों की इस हरकत से लोगों के अंदर काफी गुस्सा है और प्रतिक्रयाएं आ रही हैं कि इस तरह की हरकत पर तुरंत लगाम लगनी चाहिए।
कैसा है वीडियो?
जब इस वीडियो की शुरुआत होती है एक बर्थ की सबसे ऊपर वाली सीट पर एक लड़की को बैठकर तो कभी दूसरी पोजीशन में डांस करते हुए दिखा देखा जा सकता है। लड़की इस दौरान बोल्ड डांस मूव्स करती हुई नजर आ रही है।
इसके बाद कैमरा नीचे घूमता है तो दो लड़कियां एक साथ अपने मूव्स दिखाती हैं। इसके बाद बारी बारी से दो लड़कियों को अलग अलग डांस मूव्स फिर से करते हुए देखा जाता है।
सबसे आखिरी में करीब आधा दर्जन लड़कियां फ्रेम में आती हैं और बैठकर कव्वाली के अंदाज में डांस मूव्स करती हैं। वीडियो के वायरल होते ही लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए यूजर ने सवाल पूछा है कि इस ट्रेन को क्या नाम देंगे आप?
लोग कर रहे हैं ऐस ऐसे कमेंट्स
एक यूजर ने कमेंट करते हुए ट्रेन को 'वाटर बलून' ट्रेन कहा है। एक यूजर ने लिखा, ''हवाई एक्सप्रेस, कोठा मेल।'' एक ने लिखा, ''कमाल है ग्रुप है भाई, कौन हैं ये लोग।'' एक ने लिखा, ''कार्यवाही होनी चाहिए।''
हालांकि ये लड़कियां कौन हैं और कहां से आई हैं इसको लेकर किसी तरह का कोई खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि देखने वाली बात होगी कि आने वाले वक्त में इन लड़कियों पर क्या कार्यवाही होगी। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications