‘अंडरवियर उतारो, पैर फैलाओ’:‘मिस यूनिवर्स’ बनने के लिए जब बॉडी चेकअप के नाम पर शूट किए लड़कियों के गंदे वीडियो

Beauty Pageant Scam: ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लेने के लिए हर साल दुनिया भर में लाखों लड़कियां अपने आंखे में ख्वाब संजोती हैं लेकिन कई बार वो स्कैम का शिकार भी हो जाती हैं। फैशन इंडस्ट्री में ऐसी गंदगी हर दिन बढ़ती ही जा रही है। आज हम आपके ऐसे ही एक स्कैम के बारे में बताने जा रहा हैं जिसके बार में जानकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।
बात अगस्त 2023 की है जब मिस यूनिवर्स इंडोनेशिया कॉम्पिटिशन में भाग लेने वाली 6 लड़कियों ने आयोजकों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई। इस लड़कियों में आयोजों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़कियों का आरोप कि प्रतियोगिता के दौरान आयोजकों ने उनके कपड़े उतरवाए थे। पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए तेजी से जाँच करने की बात कही है।
मामला इंडोनेशिया का है और मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि राजधानी जकार्ता में 29 जुलाई से लेकर 3 अगस्त तक मिस यूनिवर्स इंडोनेशिया कॉम्पटीशन का आयोजन किया गया था। इसमें शामिल हुई 6 लड़कियों का आरोप है कि उनमें से 5 लड़कियों को आयोजकों ने 20 से अधिक लोगों के सामने एक कमरे में बॉडी चेकअप के नाम पर अंडरवियर उतारने के लिए कहा था। इसके बाद उनके फोटो, वीडियो भी लिए गए। यह सब जब हुआ तब कमरे में पुरूष भी मौजूद थे।
शिकायत करने वाली लड़कियों की वकील, मेलिसा एंगग्रेनी का कहना है कि कॉम्पटीशन के नाम पर कपड़े उतारकर जाँच की गई। लेकिन इस तरह की जाँच की कोई आवश्यकता नहीं थी। रिपोर्ट के अनुसार, वहीं एक शिकायतकर्ता ने कोम्पास टीवी द्वारा प्रसारित की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि उसे पैर खोलकर पोज देने समेत कई तरह से पोज देने के लिए कहा गया था। उसने यह भी कहा है, "मुझे ऐसा लग रहा था जैसे मुझे घूरा जा रहा है। उस समय मैं बेहद असहज महसूस कर रही थी।"
इस मामले में रायटर्स ने मिस यूनिवर्स इंडोनेशिया कॉम्पटीशन चलाने वाली कंपनी पीटी कैपेला स्वास्तिका कर्या और कंपनी के संस्थापक पॉपी कैपेला से बात करने की कोशिश की। हालाँकि कंपनी और कंपनी के संस्थापक दोनों की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। गौरतलब है कि दुनिया के सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया में कई धार्मिक संगठन मिस यूनिवर्स कॉम्पटीशन को लेकर आपत्ति जताते रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











