डिस्पोजल, दोना और छत्ता लपेटकर पहुंची लड़कियां, लोगों ने मजे लेते हुए कहा, 'उर्फी जावेद की स्टूडेंट्स'

फैशन के नाम पर इस वक्त कुछ भी पहन लिया जाता है और इंडिया में इसकी शुरुआत उर्फी जावेद ने की है। अब तो आलम ये है कि उर्फी जावेद से प्रभावित होकर कुछ लोग अजीब अजीब कपड़े पहनने लगे हैं। इस वक्त ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है।
इस वीडियो में कुछ लड़कियों को अलग अलग आउटफिट्स के साथ शो ऑफ करते हुए देखा जा सकता है। जैसे ही वीडियो सामने आया लोगों का कहना है कि ये सभी स्टूडेंट्स हैं और उर्फी जावेद उनकी टीचर हैं।
पहला लड़की की बात करें तो इसने दोने लपेटे हुए हैं और इसी की ड्रेस बनाकर पहने नजर आ रही हैं। एक लड़की ने डिस्पोजल के गिलास की ड्रेस बनाई हुई है और इसी को लपेटकर फैशन को फ्लॉन्ट कर रही हैं। इसके अलावा एक लड़की आती है जो कि पन्नी की ड्रेस बनाए हुए हैं।
जबकि एक ने घास फूस इकट्ठा करते चिढ़ियों के छत्ते की की ड्रेस बनाई हुई है। जैसे ही वीडियो सामने आया आग की तरह वायरल हो रहा है। इन सभी लड़कियों के वीडियो में स्टूडेंट कैप्शन में लिखा है। सबसे अंत में उर्फी जावेद का वीडियो सामने आता है जिनको इन सभी का टीचर बताया गया है। इस वीडियो के वायरल होते ही लोग कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
एक ने लिखा है, ''बर्बाद है इनकी ड्रेस और बर्बाद हैं ये लड़कियों।'' एक ने लिखा, ''आखिरी स्टूडेंट झिंगा लाला हू वाली है।'' एक ने लिखा, ''उर्फी का स्कूल खुल गया है।'' एक ने लिखा, ''कचरे वाले से संभाल के रखो।'' एक ने लिखा, ''कचरा सेठ की बेटिया हैं।'' इस तरह से लोग लगातार रिएक्शन करते हुए मजे ले रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि तेजी से वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications