अहान शेट्टी से गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ ने कर लिया ब्रेकअप? खत्म हो गया इतने साल पुराना रिश्ता!

Ahan Shetty Taniya Shroff Breakup- अहान शेट्टी जो कि काफी कम चर्चा में रहते हैं इस वक्त गॉशिप का हिस्सा हैं। पता चला है कि उनका ब्रेकअप हो गया है। स्कूल से अहान शेट्टी तानिया श्रॉफ के साथ हैं और अब ये रिश्ता खत्म ही ओर बढ़ा चुका है।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने एक खबर पोस्ट की है जिसमें एक रिपोर्ट के मुताबिक, अहान और तानिया का ब्रेकअप हो चुका है। दोनों को अलग हुए करीब डेढ़ महीने से ज्यादा समय हो गया है। हालांकि किसी तरह का आधिकारिक ऐलान अहान की तरफ से सामने नहीं आया है।
अहान के साथ इतने साल रिश्ते में रहीं तानिया श्रॉफ एक मॉडल, डिजाइनर और उद्योगपति जयदेव और रोमिला श्रॉफ की बेटी हैं। अहान की तरह वो भी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं।
एक सूत्र का कहना है कि, ''यह ग्यारह साल पुराने रिश्ते का अंत है। पिछले महीने ही उनका ब्रेकअप हो गया। वे फिलहाल सिंगल हैं और आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। उनके कथित ब्रेकअप के पीछे का कारण अभी तक ज्ञात नहीं है।''
केएल राहुल और तानिया के बारे में बात करते हुए, सुनील शेट्टी ने इस साल की शुरुआत में उन्हें अपने बच्चे कहा था। एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने बॉलीवुड बबल से कहा, "दोनों बच्चे? मेरे बच्चे, मेरा प्यार, मेरा पहला प्यार। तानिया मेरा पहला प्यार है।
वे बहुत सरल हैं और उनका परिवार, वे बहुत खूबसूरती से फिट बैठते हैं।'' लोगों की नजरें सिर्फ इस बात पर टिकी हैं कि दोनों अपने ब्रेकअप का आधिकारिक ऐलान कब करेंगे। अहान शेट्टी और तानिया अक्सर किसी ना किसी इवेंट पर नजर आते रहते हैं। ऐसा कहा जाता था कि काफी जल्दी ये शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











