फरहान अख्तर के बर्थडे पर गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर ने शेयर की रोमांटिक फोटो, लिखी ये खूबसूरत बात

बॉलीवुड एक्टर, डायरेक्टर और राइटर फरहान अख्तर आज 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। फरहान अख्तर के जन्मदिन पर उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर ने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया है। इस पोस्ट में शिबानी ने फरहान के साथ एक सेल्फी फोटो शेयर की है। इस फोटो में वे किसी पूल में नजर आ रहे हैं। दोनों की ये रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत रही है।

अपनी और फरहान की इस फोटो में उन्होंने रोमांटिक कैप्शन लिखा, 'मेरे प्यार, बेस्ट फ्रेंड, लूडो पार्टनर को हैप्पी बर्थडे। मुझे नहीं मालूम तुम्हारे बिना मेरी जर्नी कैसी रहती। मैं खुशनसीब हूं कि तुमने मेरा हाथ पकड़ा और हमेशा मेरा साथ दिया। तुम टैलेंटेड और जीनियस आर्टिस्ट हो, मेरे होने के लिए थैंक्यू।' शिबानी के पोस्ट पर फरहान ने रिप्लाई में 'आई लव यू' लिखा है। शिबानी दांडेकर के इस पोस्ट पर फैन्स और फ्रेंड जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

अनुषा दांडेकर का भी बर्थडे आज

अनुषा दांडेकर का भी बर्थडे आज

फरहान अख्तर के साथ आज के दिन ही शिबानी दांडेकर की बहन और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुषा दांडेकर का जन्मदिन भी है। अनुषा को भी बर्थडे विश करते हुए शिबानी ने फोटो शेयर की है। इस फोटो में उन्होंने अपनी बहन के लिए कैप्शन लिखा है।

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की जोड़ी

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की जोड़ी

शिबानी दांडेकर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रहती हैं। वे इंस्टाग्राम पर फरहान अख्तर और अपनी फोटोज शेयर करती हैं। फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर दोनों बॉलीवुड के रोमांटिक कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर छुट्टियों में फोटोज शेयर करते रहते हैं।

फोर मॉर शॉट्स प्लीज में आई थीं शिबानी नजर

फोर मॉर शॉट्स प्लीज में आई थीं शिबानी नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो शिबानी दांडेकर कुछ महीनों पहले अमेजन प्राइम की वेबसीरीज 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' के दूसरे सीजन में नजर आई थीं। शिबानी की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वे जल्द ही 'क्वीन इन फ्लीपीन्स' के तेलुगू और मलयालम के रीमेक में नजर आएंगे, जिनके नाम तेलुगू में 'महालक्ष्मी' और मलयालम में 'जम जम' होगा।

तूफान से मचाएंगे फरहान अख्तर तूफान

तूफान से मचाएंगे फरहान अख्तर तूफान

फरहान अख्तर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी आखिरी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' थी। यह फिल्म नेटफ्लिक्स में रिलीज हुई थी। फरहान अख्तर की अपकमिंग फिल्म 'तूफान' होगी। यह फिल्म स्पोर्टस ड्रामा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X