VIDEO: बेली डांस से इस लड़की ने लोगों का हिलाया दिमाग, 'मजा हुस्न का आंखों से लीजिए' पर खड़ा किया माहौल

Belly Dancer Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ ऐसा वायरल होता हुआ नजर आता है जो लोगों को हैरान कर देता है। इस समय इंस्टाग्राम पर तमन्ना भाटिया का आज की रात गाना काफी ज्यादा ट्रेंड कर रहा है और लगातार लोग इस पर डांस करते हुए वीडियो भी बनाते हुए नजर आते हैं। काफी सारे वीडियो तो इस गाने पर वायरल भी हुए हैं।
ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है और इसमें एक लड़की जमकर बेली डांस करते हुए नजर आ रही है। हालांकि इस वीडियो में उस लड़की की पूरी कहानी भी दर्शाई गई है। वीडियो के कैप्शन में लिखा हुआ नजर आता है कि लोग पहले मुझे मोटी और हाथी कहते थे। फिर किसी ने मुझे कहा कि तुम्हें वजन कम कर लेना चाहिए जिससे कि तुम अच्छी दिखोगी।
कैप्शन में आगे लिखा हुआ नजर आया कि मैंने इसीलिए मेहनत की। मैंने खूब एक्सरसाइज की। कुछ ही महीना में 90 किलो से मेरा वजन 50 किलो हुआ। फिर मुझे लगा कि शायद अब लोग मुझे चिढ़ाना बंद कर देंगे। लेकिन फिर लोग मुझे कहने लगे कि यह तो इतनी पतली हो गई है। फिर मुझे एहसास हुआ कि लोग कभी भी खुश नहीं हो सकते और इसीलिए मैंने खुद पर काम करने का सोचा।
लड़की ने इस कैप्शन में आगे बताया कि मैं बेली डांस की क्लास शुरू की। हर एक डांस स्टेप में मुझे खुशी मिलती है। मैं अपने वीडियो को सोशल मीडिया पर भी शेयर करती हूं और काफी सारे शोज भी करती हूं। लेकिन क्या ट्रोलिंग बंद हुई नहीं। लेकिन मुझे इन सब से फर्क पड़ना बंद हो गया है।
इस लड़की के वीडियो और कैप्शन से साफ पता चलता है कि अगर मेहनत की जाए तो कुछ भी नामुमकिन नहीं है। इतना ही नहीं इस वीडियो में इस लड़की ने तमन्ना भाटिया के गाने आज की रात पर भी काफी ज्यादा जबरदस्त डांस किया है और उनका बेली डांस भी लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications