स्टाइलिश दिखने के चक्कर में लड़की ने स्कूल यूनिफॉर्म को बना दिया अश्लील, VIDEO देख खौल गाया लोगों का खून

Girl wear school Uniform in obscene way: यूं तो सोशल मीडिया पर आए दिनों वीडियो वायरल ही होते रहते हैं। कभी कोई डांस करता दिखता है तो कभी कोई गाना गाकर लोगों का मनोरंजन करता है। टैलेंट के अलावा भी कई फनी वीडियो होते हैं जो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किए जाते हैं।
इस वीडियोज पर लोगों के जमकर रिएक्शन देखने को भी मिलते हैं। यूजर्स जमकर कमेंट कर लोगों के टैलेंट की तारीफ करते हैं, लेकिन हाल ही में ट्वीटर एक्स पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक स्कूल की लड़की कुछ ऐसा पहन लेती है जिसे देख लोगों का खून खौल जाता है। जी हां, इस वीडियो को देखते ही लोगों ने जमकर हेट कमेंट्स किए हैं।
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि मुंबई की लोकल ट्रेन में एक लड़की चढ़ती है जो स्कूल यूनिफॉर्म में होती है, लेकिन आप कहेंगे कि यूनिफॉर्म में क्या ही अश्लील हो सकता है। दरअसल लड़की ने यूनिफॉर्म को कई जगह से काट रखा है। इतना ही नहीं लड़की ने अपनी शर्ट के बटन भी खोल रखे होते हैं। लड़की लोकल ट्रेन में बैठकर सभी के सामने अशलील पोज देती नजर आ रही है।
Drop your opinion about the dance ? 👇#ChatGPT #OneNationOneElection#Zomato pic.twitter.com/Zzky46MJJK
— Hindutva Knight (@Knight491656903) January 8, 2025
बता दें कि इस लड़की के वीडियो देखने के बाद लोगों ने लड़की को जमकर ट्रोल किया है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- हद हो गई- अश्लीलता भारत को संक्रमित कर देगी। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-तुमको शर्म आनी चाहिए अपना तो नाम खराब कर ही रही हो स्कूल का भी कर रही हो। वहीं तीसरे यूजर ने सलाह देते हुए कहा- जब पता है कि देश में कितने रेप केस होते हैं तो इस तरह की ड्रेस पहनकर और इस तरह के अश्लील पोज देकर वीडियो क्यों शेयर किए जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications