CHEAT: ऋतिक रोशन से मिलने का 15 साल किया इंतजार.. लेकिन..
[गपशप] ऋतिक रोशन ने अपनी पहली फिल्म से ही इंडस्ट्री में ऐसा धमाल मचाया कि कुछ ही दिनों में उनके लाखों करोड़ों फॉलोअर्स बन गए। खास कर फीमेल फैन फॉलोइंग का जलवा आज तक कायम है। इन्ही फैंस में एक थीं चंडीगढ़ की शिखा मोंगा। जिन्हें 15 साल पहले ऐसा धोखा मिला कि अब वे ऋतिक से मिलना तक नहीं चाहती।
बात दरअसल ऐसी है कि जब शिखा मोंगा 19 साल की थीं तब उन्होंने कोका कोला कंपनी की एक कंपिटिशन में हिस्सा लिया था। जिसकी प्राइज रखी गई थी ऋतिक रोशन के साथ एक डेट।
ALERT: 'बैंग बैंग' सीक्वल.. कैट को जैकलीन, ऋतिक को कौन करेगा REPLACE!
बहरहाल बीबीसी रिपोर्ट की मानें तो कंपनी ने ऋतिक से मिलाने का वादा नहीं निभाया और इसी वजह से शिखा ने कंपनी पर मुकदमा दर्ज कर दिया है। उन्होंने चंडीगढ़ की एक अदालत में कोका कोला पर अपने वादे से मुकरने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज किया है और 2.5 करोड़ रुपए का हर्जाना मांगा है।
SURPRISE: 12 सालों बाद.. एक ही फिल्म में ऋतिक, करीना कपूर और..
इतना ही नहीं बल्कि अब शिखा ने कंपनी के साथ किसी भी तरह का समझौता करने से मना कर दिया है। यहां तक की अब उन्हें ऋतिक रोशन से भी मिलने की ख्वाहिश भी नहीं है। बता दें, शिखा की अर्जी भी मंजूर कर ली गई है।
कोका कोला के उस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए ज़रूरी टोकन पाने के लिए शिखा उन दिनों रोजाना दो से तीन कोका कोला पी जाती थीं। लेकिन कंपिटिशन जीतने पर कंपनी ने धोखा दिया और फिर शिखा को सबके मजाक का सामना करना पड़ा था। लिहाजा उन्होंने यह कदम उठाया।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications













