जब तक है जान-मैं नाचूंगी, नाचते-नाचते खुल गया लड़की का घाघरा, फिर भी नहीं रुके कदम!

Viral Video

Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें कॉलेज के एक टैलेंट शो के दौरान एक लड़की का डांस परफॉर्मेंस लोगों का ध्यान खींच रहा है। वीडियो में लड़की पारंपरिक लाल घाघरा-चोली में स्टेज पर दमदार डांस करती नजर आ रही है। उसके जबरदस्त मूव्स पर दर्शक तालियों से उसका उत्साह बढ़ा रहे थे।

हालांकि, डांस के दौरान एक ऐसा पल आया जिसने सबको चौंका दिया। परफॉर्मेंस के बीच एक तेज मूव करते समय अचानक लड़की का घाघरा ढीला हो गया और नीचे की ओर खिसकने लगा। ये दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग कुछ पलों के लिए स्तब्ध रह गए।

लेकिन हैरानी की बात ये रही कि लड़की ने ना तो घबराहट दिखाई और ना ही डांस रोका। उसने बेहद समझदारी और आत्मविश्वास के साथ तुरंत अपने कपड़े को संभाला और उसी लय में अपना डांस जारी रखा। उसकी ये प्रोफेशनल अप्रोच देख कर दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाईं।

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोग लड़की की तारीफ करते नहीं थक रहे। वीडियो में न सिर्फ उसके डांस स्किल्स की सराहना हो रही है, बल्कि उसके आत्म-संयम और स्थिति को संभालने की क्षमता की भी खूब प्रशंसा की जा रही है।

ये वीडियो इंस्टाग्राम पर 'nikk.trolls' नामक अकाउंट से साझा किया गया है और इसे अब तक लाखों व्यूज़ मिल चुके हैं। यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में जमकर रिएक्शन दिए हैं। किसी ने लिखा, "बहन तू तो छा गई, गजब का डांस किया", तो कोई बोला, "हिम्मत और होशियारी दोनों दिखाईं, सलाम है।"

वैसे मंच पर कपड़ों से जुड़ी घटनाएँ पहली बार नहीं हुईं हैं। इससे पहले भी रियलिटी शोज और लाइव परफॉर्मेंस में ऐसे कई क्षण सामने आ चुके हैं जब कलाकारों ने मुश्किल हालात में भी बेहतरीन तरीके से परिस्थिति को संभाला है।

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X