..................... Delhi Metro में लड़की ने फिर कर डाली ऐसी हरकत Girl Influencer made dance video in Delhi Metro, people demanded to ban it - Hindi Filmibeat

Delhi Metro में लड़की ने फिर कर डाली ऐसी हरकत, भड़के लोग बोले- 'इसको पागलखाने भेजो'

delhi metro, viral, video

दिल्ली मेट्रो पिछले कुछ दिनों से विवादों में रही है, फिर चाहे मारपीट के मामले हों या फिर डांस वीडियोज जो कि तेजी से वायरल हो जाते हैं। दिल्ली सरकार इस मामले में कदम भी उठा चुकी है और वीडियो बनाने को लेकर मना भी किया जा चुका है।

लेकिन वायरल वीडियो को सामने आने के बाद ऐसा नहीं लग रहा है कि इसका कुछ खास असर लोगों में पड़ा है। इस वक्त एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो में एक लड़की मेट्रो के खुलते ही डांस करती हुई नजर आ रही है।

ये लड़की डांस करते हुए मेट्रो के बाहर आती है और लगातार प्लेटफॉर्म पर भी डांस करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं और लड़की पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैँ। एक यूजर ने लिखा है, ''प्लीज़ कोई इसको पागल खाने में डालो यार।''

एक का कहना है, ''इसको बैन कर दो प्लीज।'' एक ने लिखा, ''मेट्रो को नमूनों के गढ़ बना दिया है।'' एक ने लिखा, ''पीछे लोग सोच रहे हैं... ये कौन सी बिमारी है।'' एक ने लिखा, ''पब्लिक में ऐसा करने के लिए जिगर चाहिए।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं और लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो हंसी के पात्र होते हैं।

हालांकि दिल्ली सरकार ने कुछ समय पहले कहा था कि इस तरह के काम कोई मेट्रो पर ना करे क्योंकि ये सही नहीं हैं। हालांकि इस लड़की पर अब सरकार क्या एक्शन लेगी ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल आप देखिए ये इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा ये वीडियो जो कि आपको हैरान करने वाला है..

Read more about: delhi metro viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X