VIDEO: रील बनाते हुए पहाड़ी से लुढ़कती चली गई लड़की, लोग बोले खत्म..टाटा.. बाय बाय.. कमजोर दिल वाले ना देखें

Girl Fall Viral Reel Video

Girl Fall Viral Reel Video: सोशल मीडिया पर फेमस होने का भूत लोगों पर इस कदर सवार है कि वो अपनी जान की भी परवाह नहीं कर रहे हैं। ऐसे कई मामले सामने आए, जिसमें वीडियो बनाते वक्त लोगों की जान चली गई। कभी तमंचे के साथ वीडियो बनाने पर गोली चल गई तो कभी रेलवे लाइन पर वीडियो बनाने के दौरान ट्रेन के चपेट में आ गए। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़की की जान जाते-जाते बच गई। पूरा मामला हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले का है।

जिले में रील के चक्कर में एक युवती की अनियंत्रित होकर ढांक से नीचे लुढ़कने की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इससे पहले भी इस युवती का इसी तरह के जान जोखिम में डालकर वीडियो बनाने का कारनामा सामने आता रहा है। बहरहाल सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो के माध्यम से इस युवती को सोशल मीडिया पर ज्यादा प्रसिद्धि पाने के चक्कर में ऐसा बिल्कुल भी नहीं करने की अपील कर रहे हैं।

इसी बीच इस युवती ने इस वीडियो को लेकर अपनी बात सोशल मीडिया पर रखी है कि वह बिल्कुल सेफ है और जहां पर लुढ़कती हुई दिख रही हैं वह जगह ज्यादा खतरनाक नहीं थी। वीडियो बनाते हुए जब लड़की गिरने लगती है तो उसके साथ मौजूद लड़की चीखने लगती है।

वीडियो बनाते वक्त हमेशा अपनी जान की परवाह करें। क्योंकि आपकी छोटी सी लापरवाही आपकी जान ले सकती है। वीडियो में लड़की एक पत्थर पर खड़ी होकर दुपट्टा लहराते हुए डांस कर रही है। तभी वो इतनी जोर से फिसलती है कि वो नीचे लुढ़कते हुए चली जाती है। हालांकि गनीमत रही की लड़की आगे खाई में नहीं गिरी।

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X