कॉलेज के फंक्शन में लड़की ने टी-शर्ट उतारकर किया ऐसा डांस, वीडियो देख लोगों ने कीं आंखें बंद, VIRAL VIDEO

Girl dance on college function Video Viral: यूं तो आए दिनों सोशल मीडिया पर कोई ना कोई डांस वीडियो और कोई ना कोई गाने के वीडियो छाए रहते हैं लोग खुद को दूसरे से अलग दिखाने के लिए नए डांस फॉर्म और नई गायकी का तरीका भी अपना रहे हैं।
वहीं कुछ लोगों का अचानक से वीडियो वायरल हो जाता है जिस वजह से उन्हें ओवर नाइट पॉपुलेरिटी मिल जाती हैं, लेकिन ऐसा सबके साथ नहीं होता। कुछ लोगों के वीडियो भले ही रातों रात वायरल हो जाएं, लेकिन उनके अंदाज की वजह से उन्हें जमकर ट्रोल किया जाता है।
फिलहाल तो सोशल मीडिया पर एक लड़की का कॉलेज डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह लड़की एमिटी यूनिवर्सिटी की लड़की है। इस लड़की के 30 सेकेंड के डांस वीडियो ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है, लोगों को लड़की का अश्लील डांस जरा भी पसंद नहीं आ रहा है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की पहले तो टीशर्ट और जींस पहनकर आती है। वह अक्षय कुमार और ऐश्वर्या राय के गाने दिल डूबा पर डांस करती दिख रही है। पहले तो लड़की अपने डांस से लोगों को इम्प्रेस करती है उसके बाद वह अपनी टी-शर्ट उतार देती है। जिसके अंदर लड़की ने एक शिमरी क्रॉप टॉप पहना होता है।
Amity University ❎ nudyty industry ✅😡
— Shivangi Kashyap (@ShiviKashyapbjp) November 17, 2024
Beti gayi hai Engineering degree lene
Yahi wo ladkya h jinke lye ham candle 🕯 march krte h😢
Behan jab tshirt ka koi kaam nhi tha to aai kyu pehan ke ? pic.twitter.com/secTHsUF0z
लेकिन लड़की का इस तरह डांस करना लोगों को जरा भी पसंद नहीं आया। इस वीडियो के शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा गया है-बेटी गई है इंजीनियरिंग की डिग्री लेने, ये वो लड़कियां हैं जिनके लिए हम कैंडल मार्च करते हैं। बहन जब टी-शर्ट का कोई काम नहीं था तो आई क्यों पहनकर ?
बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कूल दिखने के लिए आजकल लोग कुछ भी करते हैं तो वहीं दूसरे यूजर ने नग्नता शब्द का इस्तेमाल किया है।


Click it and Unblock the Notifications











