रील बनाने का चढ़ा भूत तो ट्रेन में ही लड़कियां उछल-उछल कर करने लगीं डांस, भोजपुरी गाने पर दिखाए लटके-झटके

viral Video, Dance Video viral

Dance Video viral: सोशल मीडिया पर इन दिनों मेट्रो और ट्रेन के कई सारे वीडियो सामने आते हैं। इन वीडियो में साफ दिखाई देता है कि लड़के लड़कियां किस तरह से रील्स बनाने के लिए सारी हदे पार कर देते हैं। हाल ही में ऐसे ही डांस के दो वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि दो-तीन लड़कियां चलती ट्रेन में जमकर भोजपुरी गाने पर डांस कर रही हैं।

ट्रेन में भोजपुरी गाने पर लड़कियों ने किया डांस-

भोजपुरी गाने तो डांस के लिए काफी फेमस है, अक्सर शादी और पार्टीज मे भोजपुरी सिनेमा के कई सारे सुनाई देते हैं जिन पर लोग जमकर डांस करते हैं। अब एक ट्रेन का वीडियो सामने आया है जिसमें दो से तीन लड़कियां जमकर भोजपुरी गाने पर डांस कर रही हैं।

पहला वीडियो जो सामने आया है उसमें 'राजा कईल बियाह तू मोटा जईब हो' पर दो लड़कियां जमकर डांस कर रही हैं बिना किसी डर और दूसरों लोगों की परवाह के। वर्तमान समय में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल का फेमस गाना 'राजा कईल बियाह तू मोटा जईब हो' काफी ट्रेंड में है।

दूसरा वीडियो भी इसी ट्रेन का है इसमें भी दो लड़कियां उझल उझल कर डांस कर रही हैं। इसमें गाना बज रहा है। शिल्पा सा फिगर बेहोशी अदा। ये दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। जिस पर यूर्जस अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

इन वीडियोज को देख कई लोगों खुश हो रहे हैं और कई लोग इन लड़कियों को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- यार ट्रेन को तो छोड़ दो। दूसरे यूजर ने लिखा- ये छपरी लड़कियां हैं। एक और यूजर ने लिखा- ऐसे लोगों को ट्रेन में कौन घूसने देता है?

ट्रेन से पहले मेट्रो पर बना डांस का अंड्डा-

ऐसा पहली बार नहीं हैं जब ऐसा कोई वीडियो सामने आया हो। इससे पहले कई बार ट्रेन के और मेट्रो के वीडियोज सामने आए हैं जिनमें देखा जा सकता है कि किस तरह से लड़कियां और लड़के सारी हदे पार करके रील्स बनाते हैं। डांस, किस, और लड़ाई-झगड़ों के कई मेट्रो में वीडियो बनाए जाते हैं। इस वीडियोज को लेकर सोशल मीडिया पर लोग काफी उल्टा-सीधा भी बोलते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: viral video dance video viral
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X