Viral Dance: कॉन्फ्रेंस में महिला के साथ अश्लील हुए डॉक्टर्स, सेक्सी लेडी के साथ करने लगे ऐसी हरकतें

Doctor Conference Viral Video: चेन्नई के एक होटल में डॉक्टरों के सम्मेलन के दौरान महिला का डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है, लोग इसे अश्लील और अशिष्ट बता रहे हैं।
ये डॉक्टरों की कॉन्फ्रेंस से जुड़ा वीडियो है, जिसमें एक लड़की काफी ग्लैमरस डांस करती नजर आ रही है। उस लड़की के साथ कई सीनियर डॉक्टर्स भी नाच रहे हैं। उनकी इस हरकत को देखकर सोशल मीडिया पर लोग दो भागों में बंट गए हैं। कुछ का कहना है कि डॉक्टरों ने कुछ गलत नहीं किया, वहीं कुछ उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। आपकी क्या राय है, इस वीडियो को देखने के बाद आप बता सकते हैं।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला ग्लैमरस कपड़े पहनकर कॉन्फ्रेंस में डांस कर रही है। सामने डॉक्टरों की भीड़ बैठी हुई है। कुछ डॉक्टर्स उस महिला के साथ नाचते भी दिखाई दे रहे हैं। उनमें से एक डॉक्टर महिला का हाथ पकड़कर भी डांस कर रहा है। अब डांस का ये तरीका अभद्र है या नहीं, ये तो आप तय करिए, पर सोचने वाली बात है कि ऐसे गंभीर मामले पर रखी गई कॉन्फ्रेंस में इस तरह की परफॉर्मेंस क्यों रखी गई?
इस वीडियो को 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। बहुत से लोगों ने कहा कि आखिर डॉक्टरों ने कहां उस लड़की को पकड़ा है? जबकि कुछ ने कहा कि डॉक्टर्स की भी अपनी लाइफ होती है, वो सिर्फ महिला के साथ डांस कर रहे हैं, क्योंकि वो महिला उन्हें नाचने को बोल रही है। वहीं कई लोगों ने कहा कि डॉक्टर्स को ऐसी हरकत पर शर्म आनी चाहिए, इस तरह महिला का हाथ पकड़कर नाचना उसका अपमान है।


Click it and Unblock the Notifications