लड़की ने पेड़ पर चढ़कर किया 'एहसास नहीं तुझको' गाने पर डांस, लोग बोले- पेड़ से गिर जाओगी तब एहसास हो जाएगा...

Girl Dance Video: सोशल मीडिया आए दिनों कोई ना कोई वीडियो वायरल होते हैं। कभी क्रिएटिव वीडियो वायरल होता है तो कभी गाने का, वहीं कई लोग डांस का भी वीडियो बनाकर शेयर करते हैं। जो लोग अपना टैलेंट मंच पर दिखा नहीं पाते हैं वह सोशल मीडिया पर अपना टैलेंट दिखाते हैं। बच्चा हो या बड़ा हर कोई डांस करता नजर आता है। वहीं हाल ही में एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की स्टेज पर नहीं और जमीन पर भी नहीं बल्कि पहाड़ी इलाके के पेड़ पर चढ़कर डांस करती नजर आ रही है। इस वीडियो को देख अच्छे अच्छों के होश उड़ गए हैं।
पेड़ पर चढ़कर किया डांस
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की हरे रंग का सूट पहनकर पहाड़ी इलाके में खड़े पेड़ पर चढ़कर 'एहसास नहीं तुझको मैं प्यार करूं कितना' गाने पर धड़ल्ले से डांस करती नजर आ रही है। वीडियो में लड़की जोरदार एक्शन और एक्सप्रेशन देती भी दिख रही है। इस वीडियो के शेयर करने के साथ ही लड़की कमेंट में लिखती है न्यू ट्री। बता दें कि लड़की के इस वीडियो को देखने के बाद कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। कोई सलाह देता नजर आ रहा है तो कोई नाराज होता दिख रहा है।
लोगों के कमेंट की लग गई लंबी लाइन
लड़की के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- अभी एहसास नहीं हो रहा है कि कितना प्यार है अगर गिर गईं और हड्डियां टूट गईं तब एहसास हो जाएगा। तो वहीं दूसरे ने लिखा-बस अब नीचे भी आ जाओ एक लाइक कमेंट के लिए जान जोखिम में मत डालो। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- अगर पेट टूट गया तो उसका भी एहसास झेलने को तैयार हो जाना मैडम। तो वहीं चौथे यूजर ने लिखा कि बहन तुमको हो ना हो मुझे एहसास हो गया है कि प्यार में इंसान कहां तक जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications