इस निर्देशक के 17 वर्षीय बेटे की पांचवे माले से गिरकर मौत, संजय दत्त ने व्यक्त किया दुख!
इंडस्ट्री से कई बार देखा जाता है कि ऐसी खबरें सामने आती हैं जो कि आपको चौकाने के लिए काफी होती हैं। जैसे कि इस वक्त एक बुरी खबर अभिनेता- निर्देशक गिरीश मलिक के घर से सामने आ रही है। दरअसल उनके बेटे मन्नान की शुक्रवार शाम मुंबई के अंधेरी में उनके घर की पांचवीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। जी हां, ये काफी दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और इसके बाद से खबर चर्चा में हैं। फिल्म निर्माता पुनीत सिंह और तोरबाज में गिरीश के साथी ने पहले इस घटना की पुष्टि की थी।
राहुल मित्रा, जो तोरबाज़ के निर्माता थे, ने मौत पर शोक व्यक्त किया और कहा कि इस घटना के बारे में पता चलने के बाद वह 'दुखी' थे। उन्होंने यह भी कहा कि अभिनेता संजय दत्त को भी 'बहुत दुख हुआ'।

संजय दत्त ने तोरबाज में अभिनय किया था और मृतक के पिता यानि गिरीश मलिक ही उस फिल्म के निर्देशक थे। मन्नान की उम्र 17 साल बताई जा रही है और कहा जा रहा है कि वो होली खेलकर घर लौटा था जिसके बाद वो पांचवे माले से गिरा और उसको तुरंत कोकिलाबेन अस्पताल लेकर जाया गया।
लेकिन मन्नान ने प्राण त्याग दिए। तोरबाज के प्रोड्यूसर राहुल मित्रा ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात की और कहा कि, "मैं दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में जानने के लिए उत्साहित नहीं हूं और मैंने संजू को सूचित किया जो बहुत दुखी भी हैं।
हम शब्दों से परे हैरान हैं। मैं तोरबाज़ के निर्माण के दौरान गिरीश के साथ मन्नान से दो बार मिला था।'' उनका बयान काफी चर्चा में हैं और उनके फैंस सोशल मीडिया पर दिलासा दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications