गर्मी, पसीना और 150 लोग… ऐसे होता है फिल्मों में रोमांस? एक्ट्रेस ने बताया- 'थर्मोकोल से होती हैं किसिंग'

Girija Oak kissing scene truth

Girija Oak kissing scene truth: गिरिजा ओक पिछले काफी दिनों से चर्चा में है। पिछले दिनों उन्होंने बताया था कि कैसे AI की वजह से उनकी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल हो रहा है और अब एक बार फिर वो खबरों में आ गई हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस गिरिजा ओक ने ऑन-स्क्रीन किसिंग और रोमांटिक सीन शूट करने का सच सामने रखा।

कैसा होता है इंटीमेट सीन

उन्होंने बताया कि फिल्मों या वेब सीरीज में दिखने वाले रोमांटिक सीन असल जिंदगी की तरह स्वीट और खूबसूरत नहीं होते, बल्कि बहुत कठिन और अजीब होते हैं।

गिरिजा ने कहा कि कैमरे के सामने रोमांस दिखाना आसान लगता है, लेकिन असल में होता ये है कि लाइटिंग, कैमरा एंगल, शैडो और टेक्निकल चीजों की टेंशन ज्यादा होती है। रोमांस की जगह दिमाग इन्हीं चीजों में उलझा रहता है।

'किस करने में कोई फीलिंग नहीं होती'

उन्होंने मजाक में कहा- 'लोग सोचते हैं कि ऑन-स्क्रीन किस करना बहुत रोमांटिक होता है लेकिन सच में तो ऐसा लगता है जैसे कार्डबोर्ड को किस कर रहे हों! उसमें कोई फील नहीं होती।'

रोमांटिक सीन के दौरान सेट का हाल

गिरिजा ने बताया कि शूटिंग के दौरान सेट पर गर्मी होती है, एसी और फैन बंद कर दिए जाते हैं ताकि आवाज रिकॉर्डिंग में दिक्कत न आए। ऊपर से 150 लोगों की भीड़ आपके सामने खड़ी होती है और हर कोई आपको ध्यान से देख रहा होता है।

उन्होंने बताया- 'आप पसीने में भीगे होते हैं, पीठ पर माइक लगा होता है जो गर्म हो जाता है। कोई आपका पसीना सुखा रहा होता है और कोई बाल ठीक कर रहा होता है। ऐसे माहौल में रोमांस करने का मूड आए भी कैसे?'

रोमांस नहीं, मशीन की तरह शूटिंग

गिरिजा ने कहा कि कभी-कभी कैमरे के पास आकर डायलॉग बोलने होते हैं और क्लोजअप शॉट में सामने वाला एक्टर होता ही नहीं। 'कभी-कभी मैं सबसे रोमांटिक डायलॉग कैमरे के पास रखे थर्मोकोल, काले कपड़े या लाइट स्टैंड को देखकर बोलती हूं।' उन्होंने कहा कि शूटिंग की ये सच्चाई लोगों को सुनने में मजेदार लगती है, लेकिन करना काफी मुश्किल होता है।

गिरिजा ओक का वर्क फ्रंट

गिरिजा ने अपने करियर की शुरुआत मराठी फिल्म 'गोष्ट छोटी डोंगराएवढी' से की। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी उन्होंने 'तारे जमीन पर', 'शोर इन द सिटी', 'गुलमोहर' और 'जवान' जैसी फिल्मों से पहचान बनाई। जल्द ही वह 'थेरेपी शेरपी' नाम की वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं, जिसमें उनके साथ एक्टर गुलशन देवैया भी होंगे।

More from Filmibeat

Read more about: actress
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X