Akaal को लेकर पंजाब में मचा बवाल, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म को बैन करने की मांग, पुलिस ने किया गिरफ्तार!

Akaal accused of hurting sentiments of Sikhs- गिप्पी ग्रेवाल इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं और इसका कारण है उनकी फिल्म अकाल। जी हां, 10 अप्रैल को रिलीज होने के बाद अकाल: द अनकन्क्वेर्ड लगातार धमाका कर रही है।
फिल्म के रिलीज के बाद से ही इसको लेकर चर्चा थी और लोग अच्छी बुरी कई तरह की बातें कर रहे थे। लेकिन अब गिप्पी ग्रेवाल मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं क्योंकि उनपर अकाल पर भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है। एएनआई की एक रिपोर्ट की मानें को गिप्पी ग्रेवाल को काफी खरी खोटी सुनाई जा रही है।
सिखों की भावनाएँ आहत करने का आरोप
अकाल में कुछ सीन्स ऐसे हैं जो कि सिख समाज को पसंद नहीं आ रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो बाबा बख्शीश सिंह ने इस फिल्म पर आरोप लगाया कि फिल्म में सिखों को शराब पीते, तंबाकू खाते और 'मुंडित' (बिना बालों के) के दिखाया गया है।
इस तरह से फिल्म सिखों को बदनाम कर रही है और उनका अपमान कर रही है। इसी तरह के आरोपों के साथ बाबा ने इस फिल्म को बैन करने का मांग किया है। अब देखने वाली बात होगी कि सिखों के इस विरोध के बाद मेकर्स क्या फैसला लेते हैं।
अभिनेताओं को करना चाहिए सम्मान
बाबा बख्शीश सिंह यहीं नहीं रुके बल्कि अकाल पर प्रतिबंध की बात करते हुए कहा कि पंजाब में इस तरह की फिल्में पूरी तरह से बैन होनी चाहिए। उन्होने ये भी कहा कि,अगर यह हरि सिंह नलवा या जस्सा सिंह अहलूवालिया जैसे सिख योद्धाओं पर आधारित है तो अभिनेताओं को सम्मान भी करना चाहिए कि वो किसकी भूमिका निभा रहे हैं।
हालांकि उनको पंजाब पुलिस ने इस बातों की वजह से गिरफ्तार कर लिया है। उनका कहना था कि सरकार के समर्थन से मेकर्स ने ऐसा किया है। देखने वाली बात होगी कि इस केस में आगे क्या होगा।


Click it and Unblock the Notifications











