'मॉल में लगाया पोंछा, टॉयलेट भी किया साफ...', आज करोड़ों का मालिक बन चुका है ये सिंगर!
Gippy Grewal Career Struggle: पंजाब के जाने-माने अभिनेता और सिंगर गिप्पी ग्रेवाल अभी के वक्त में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। इस समय वह अपनी आने वाली फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा 4' को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। फिल्म 26 जून को रिलीज की जाएगी और एक्टर इस फिल्म का जमकर प्रमोशन करते हुए भी नजर आ रहे हैं।

लेकिन आपको बता दें कि गिप्पी ग्रेवाल पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारे में से एक माने जाते हैं। वह अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग को लेकर भी काफी पसंद किए जाते हैं। लेकिन इसके अलावा वह एक प्रोड्यूसर और फिल्म मेकर भी है।
आज करोड़ों के मालिक हैं गिप्पी ग्रेवाल
गिप्पी ग्रेवाल को सबसे पहले चक्क लै, फुल्कारी और देसी रॉकस्टार जैसी म्यूजिक एल्बम्स में भी देखा जा चुका है जहां से उनको एक खास लोकप्रियता हासिल हुई। उनके अंग्रेजी बीट और फुलकारी जैसे गाने ब्लॉकबस्टर साबित हुए।
म्यूजिक इंडस्ट्री में खूब धमाका कर देने के बाद में गिप्पी ग्रेवाल में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। पंजाबी सिनेमा के वह एक बड़े एक्टर बन गए और अब उनका एक प्रोडक्शन हाउस भी है। अभी के समय में वह एक लग्जरियस लाइफ जीते हैं और करोड़ों के मालिक हैं।
करियर में किया स्ट्रगल
लेकिन एक वक्त हुआ करता था जब गिप्पी ग्रेवाल ने काफी मुश्किलों का सामना किया। एक समय ऐसा भी था जब वह पाई-पाई के मोहताज हो गए थे। खर्च चलाने के लिए उन्हें कई अजीबोगरीब नौकरियां भी करनी पड़ी।
भारती सिंह के पॉडकास्ट में हाल ही में गिप्पी ग्रेवाल ने अपने मुश्किल दोनों को लेकर बात की है। उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें अपनी पहली एल्बम बनाने के लिए पैसे उधार लेने पड़े और उनकी वह एल्बम फ्लॉप हो गई थी। लेकिन जब दूसरी एल्बम भी नहीं चली तो वह कनाडा चले गए और वहां भी गुजरे के लिए उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा।
शादी के बाद बदली किस्मत
गिप्पी ग्रेवाल ने इस दौरान अपने पहले हिट गाने फुलकारी को लेकर बात की और बताया कि "लोग कहते हैं ना कि शादी के बाद में आपकी किस्मत बदल जाती है। शादी के बाद में मेरी तीसरी एल्बम का एक गाना चुना गया था और वह मेरा पहला हिट गाना साबित हुआ। वह हर शादी में बचता था और उस गाने ने मेरी जिंदगी बदल दी थी।"
घर चलाने के लिए की सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी
गिप्पी ग्रेवाल ने बताया कि इस गाने की सक्सेस से उनको कुछ खास प्रॉफिट तो नहीं हुआ था। इसीलिए गुजारा करने के लिए उन्हें कई तरीके का काम करने पड़े। इस पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि "तब मैं एक सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। चुटकुले ही मेरा गाना हिट हो गया था लेकिन गुजरे के लिए और परिवार के लिए मुझे पैसे कमाने थे। मुझे पता था कि जब तक एक परफॉर्मर या सिंगर के तौर पर मेरी कमाई अच्छी नहीं होगी तब तक घर के खर्च चलाने के लिए मुझे नौकरी करनी पड़ेगी।"
अख़बार बांटने का किया काम
गिप्पी ग्रेवाल ने आगे बताया कि "मुझे अपनी दूसरी एल्बम तक बहुत स्ट्रगल करना पड़ा। मैं तीन से चार नौकरी करता था। जब मैं घर वापस आता था तो सुबह के 4 बज चुके होते थे। इसके बाद में मैं घर से अपनी पत्नी को लेता और फिर हम दोनों अगले दो घंटे के लिए अखबार बांटते थे। फिर मैं सो जाता था और मेरी पत्नी दूसरे काम के लिए चली जाती थी।"
सिंगर ने टॉयलेट भी किए साफ
सिंगर ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि "मेरी पत्नी सुबह 6 बजे सबवे में काम करने जाती थी और वहां शाम 4 बजे तक काम किया करती थी। बाद में उसने उस काम को छोड़ दिया था और हमने एक मॉल में सफाई का कॉन्ट्रैक्ट ले लिया था। जहां पर मेरी पत्नी ट्रे साफ किया करती थी और मैं पोछा लगाया करता था। मुझे सब कुछ करना पड़ता था और यहां तक कि मुझे टॉयलेट भी साफ करने पड़े हैं।"
गिप्पी ग्रेवाल ने बताया कि "बाकी की नौकरियां करने पर मुझे सिर्फ 8 डॉलर मिलते थे। लेकिन मॉल में सफाई के काम में मुझे 13 डॉलर मिल जाते थे। जैसे अखबार बांटने का काम होता था वैसे ही मैं और मेरी पत्नी सोते थे कि यह हमारा साथ में बिताने का वक्त है। इसीलिए हम पूरे वक्त बातें करते रहते थे और 2 घंटे में वह काम भी खत्म हो जाता था।"


Click it and Unblock the Notifications