'गिप्पी' को जोम्बीज से कोई खतरा नहीं : दिव्या दत्ता
आज कल फिल्म गिप्पी का एक गाना . जिसके बोल हैं कि नाम बेबी से बेबी डॉल हो गवा.. काफी लोकप्रिय हो गया है। फिल्म गिप्पी एक टीनएजर्स की कहानी हैं जिसके बारे में बात करते हुए अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने कहा कि फिल्म गिप्पी जरूर लोगों को पसंद आयेगी।
यह जरूर एक खास वर्ग को अपनी ओर आकर्षित करेगी। फिल्म में कुछ ऐसे पहलू हैं जिसे हर उम्र के दर्शक पसंद करेंगे। फिल्म की कहानी काफी मजेदार औऱ रोचक है।
दिव्या दत्ता से जब पूछा गया कि उनकी फिल्म गिप्पी और सैफ अली खान की फिल्म गो,गोवा और गॉन एक ही दिन रिलीज हो रही है तो इस पर दिव्या दत्ता ने कहा कि हर फिल्म का अलग-अलग दर्शक वर्ग होता है। इसलिए हमें कोई चिंता नहीं हैं। हमें उम्मीद हैं कि हमारी फिल्म लोगों को पसंद आयेगी। गिप्पी को गो, गोवा और गोन जो कि जोम्बिज पर है,से कोई खतरा नहीं है।
मालूम हो कि धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म गिप्पी, 10 मई को रिलीज हो रही है। इस फिल्म से पहली बार सोनम नायर निर्देशन के क्षेत्र में कदम रख रही हैं। उन्होंने अभी कुछ दिनों पहले कहा था कि यह लोगों की गलतफहमी है कि यह फिल्म बच्चों के लिए है।
अरे यह सभी उम्र के लोगों के लिए है, इसमें एक बहुत अच्छा मैसेज है,जिसे हर दर्शक वर्ग को सुनना चाहिेए। इसलिए मेरी फिल्म को बच्चों की फिल्म कहकर बदनाम ना कीजिये। जिस तरह सलमान की दबंग केवल पुलिस वालों के लिए नहीं थी वैसे मेरी फिल्म ' गिप्पी' भी केवल बच्चों के लिए नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications












