आलिया भट्ट से प्रेरित तो नहीं गिप्पी!

हेडलाइन सुनकर तो आप थोड़ा चौंक गये होंगे कि कहां आलिया भट्ट और कहां गिप्पी। लेकिन ये एक ऐसा सच हो सकता है जिसे खुद करन जौहर ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ दि ईयर के प्रमोशन के दौरान स्वीकार किया था। बात कुछ गिप्पी फिल्म एक ऐसी लड़की की कहानी है जो कि काफी मोटी है और जिसके लुक्स कापी साधारण हैं। वो अपनी जिंदगी में कितने उतार चढ़ाव देखती है और किस तरह से अपने शारीरिक और मानसिक बदलावों को स्वीकार करती है ये काफी मजेदार और खूबसूरत तरीके से गिप्पी यानी रिया विज ने दर्शाया है। गिप्पी फिल्म में रिया विज को एक स्टूडेंट दिखाया गया है जो कि अपने बढ़े हुए वजन को लेकर अक्सर मजाक का शिकार होती है।

gippi

अब आप सोचेंगे भला आलिया भट्ट का इस फिल्म और इस गिप्पी कैरेक्टर से क्या लेना देना तो आपकी इस बात का भी जवाब देते हैं। असल में जब स्टूडेंट ऑफ दि ईयर फिल्म रिलीज हो रही थी तब करन जौहर ने अपन एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि आलिया भट्ट जब पहली बार अपनी मम्मी के साथ उनके ऑफिस आई थीं तो काफी मोटी थीं। उन्हें देखकर करन जौहर को लगा ही नहीं था कि वो फिल्म में एक्टिंग कर पाएंगी। लेकिन बाद में जब आलिया ने अपना ऑडीशन दिया तो करन हैरान रह गये। करन जौहर की फिल्म से आलिया भट्ट तो हिट हो गयीं लेकिन गिप्पी हिट हो पाएंगी या नहीं ये तो वाकई सोचने वाली बात है।

गिप्पी फिल्म की कहानी में जो लड़की दिखाई गयी है वो वक्त के साथ अपनी शारीरिक और मानसिक बदलाव को स्वीकार करने में काफी वक्त लगाती है। फिल्म के बारे में बताते हुए रिया विज ने कहा "गिप्पी हर एक टीएनएज लड़की की कहानी है जो थोड़ी मोटी हैं। उनकी कहानी है हर वो लड़की जो दिखने मां साधारण इस कहानी से रिलेट कर पाएगी। मेरी मां और बहन ने मुझे समय समय पर गाइड किया। मैं जिन शारीरिक परिवर्तनों के दौर से गुजर रही हूं उनके बारे में मुझे बताया। पहली बार मासिक धर्म आने पर क्या अहसास होता है, अंडरगार्मेंट कब पहनना शुरु करना है ये सब मुझे बताया। इसलिेए इन परिवर्तनों को लेकर ज्याद नर्वस नहीं थी। लेकिन फिल्म की कहानी इसी तरह की है।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X