बच्चों के साथ वयस्कों की फिल्म 'गिप्पी'
इन दिनों एक मोटी लड़की की फिल्म 'गिप्पी' की काफी चर्चा है। फिल्म के प्रोमो के देखकर तो लग रहा है कि फिल्म बड़े होते बच्चों की कहानी है जिसका खंडन करते हुए गिप्पी की निर्देशिका सोनम नायर ने कहा कि यह लोगों की गलतफहमी है कि यह फिल्म बच्चों के लिए है।
अरे यह सभी उम्र के लोगों के लिए है, इसमें एक बहुत अच्छा मैसेज है,जिसे हर दर्शक वर्ग को सुनना चाहिेए। इसलिए मेरी फिल्म को बच्चों की फिल्म कहकर बदनाम ना कीजिये। जिस तरह सलमान की दबंग केवल पुलिस वालों के लिए नहीं थी वैसे मेरी फिल्म ' गिप्पी' भी केवल बच्चों के लिए नहीं है।
आपको बता दें इससे पहले गिप्पी का रोल निभा रही 14 साल की अभिनेत्री रिया विज ने कहा कि जी हां आपने सही समझा, फिल्म की कहानी एक मोटी लड़की ही है जो कि अपने मोटापे की वजह से काफी परेशान हैं।रिया विज ने कहा कि जब वह काफी छोटी थी, तो उनकी इच्छा करीना कपूर जैसी स्लीम ट्रीम बनने की थी। लेकिन जब वह बड़ी हुईं तो उन्हें लगा कि यह सब बकवास और सपने के जैसा है, जिसका कोई अर्थ नहीं है। फिल्म गिप्पी का निर्माण करण जौहर कर रहे हैं इसलिए इस फिल्म के प्रति लोगों की दिलचस्पी बहुत बढ़ गयी है।


Click it and Unblock the Notifications












