'गिप्पी' में हर वर्ग का मसाला है
10 मई को बड़े पर्दे पर नवोदित निर्देशिका सोनम नायर की फिल्म गिप्पी रिलीज हो रही है। फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग पर फिल्म के निर्माता करन जौहर ने खुले दिल से फिल्म की निर्देशिका सोनम नायर की तारीफ की। करण जौहर ने कहा कि कला को मेल या फीमेल से कोई मतलब नहीं होता है। कला-कला होती है। मुझे खुशी है कि सोनम ने एक अच्छी फिल्म बनायी है। मैं उनके काम से काफी खुश हूं और मुझे पूरी उम्मीद है कि फिल्म को लोग काफी पसंद करेंगे।
मालूम हो कि फिल्म की तारीफ फिल्म की अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने भी काफी की है। दिव्या ने कहा कि फिल्म गिप्पी हर वर्ग के लिेए है जिसे हर कोई देखेगा। फिल्म में एक स्वस्थ मनोरंजन है। फिल्म देखने के बाद लोग वाह-वाह कर उठेंगे।
तो वहीं सोनम नायर ने भी कहा कि फिल्म को देखकर कुछ लोगों ने कहा कि मेरी फिल्म एक मोटी लड़की की कहानी कहती है तो मैं यह कहना चाहती हूं कि मेरी फिल्म गिप्पी केवल बच्चों की फिल्म नहीं है। जिसके बारे में मैं अभी कुछ नहीं कहूंगी। मुझे लगता है कि मेरी फिल्म गिप्पी को लोग पसंद करेंगे। तो वहीं फिल्म का लीड रोल कर रही अभिनेत्री रिया विज ने भी फिल्म को अपने लिए बढ़िया प्लेटफार्म बताया।
आईये आपको दिखाते हैं गिप्पी की स्पेशल स्क्रीनिंग की तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications











