शूरा के प्रेग्नेंट होते ही Arbaaz Khan की एक्स GF का हुआ ये कैसा हाल, शक्ल देखकर पहचानना हुआ मुश्किल!

Giorgia Andriani New Look: एक्ट्रेस और मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी (Giorgia Andriani) इन दिनों अपने लेटेस्ट वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में वह मुंबई की सड़कों पर स्पॉट हुईं और उनका नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
ब्लैक टॉप और मिनी स्कर्ट में दिखीं
वीडियो में जॉर्जिया ब्लैक टॉप और ग्रे मिनी स्कर्ट में नजर आईं। ओपन हेयर और ग्लॉसी मेकअप ने उनके लुक को और भी स्टाइलिश बना दिया। इस दौरान उन्होंने अपने एक दोस्त से भी मीडिया को मिलवाया।
पहचान नहीं पाए लोग
वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर ढेरों कमेंट्स आने लगे। कई यूजर्स उनके बदलते लुक से हैरान रह गए। एक यूजर ने लिखा- 'उन्होंने अपने चेहरे के साथ क्या किया? अब वह बिल्कुल अलग दिख रही हैं।' वहीं दूसरे ने कहा, 'पहचान नहीं पाया, लेकिन काफी प्रिटी लग रही हैं।'
फिल्मों और प्रोजेक्ट्स में एक्टिव
इटली में जन्मीं जॉर्जिया ने बॉलीवुड फिल्म 'गेस्ट इन लंदन' से डेब्यू किया था। इसके अलावा वह तमिल वेब सीरीज 'कैरोलीन कमाक्षी' और कई म्यूजिक वीडियोज में भी दिखाई दे चुकी हैं। वह 'वेलकम टू बजरंगपुर' और कन्नड़ फिल्म 'मार्टिन' जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रही हैं।
अरबाज खान के साथ रिलेशनशिप
जॉर्जिया की पर्सनल लाइफ भी चर्चा में रही है। वह अरबाज खान के साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में थीं। लेकिन 2024 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद अरबाज ने शूरा खान से शादी कर ली।
जॉर्जिया का बयान
ब्रेकअप पर जॉर्जिया ने साफ कहा था कि वह और अरबाज़ हमेशा अच्छे दोस्त रहेंगे। उन्होंने यह भी साफ किया था कि उनकी और अरबाज की शादी की कभी कोई प्लानिंग नहीं थी। जॉर्जिया ने बताया था कि दोनों की पर्सनैलिटी अलग थी, इसलिए रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका।


Click it and Unblock the Notifications











