..................... दुबई में कुछ इस तरह डांस करती हुई नज़र आयीं जॉर्जिया एंड्रियानी Giorgia Andriani dance video on Husn hai suhana goes viral - Hindi Filmibeat

'हुस्न है सुहाना' गाने पर दुबई में कुछ इस तरह डांस करती हुई नज़र आयीं जॉर्जिया एंड्रियानी

By Filmibeat Desk

इटालियन मॉडल और अभिनेत्री जॉर्जिया एंड्रियानी बॉलीवुड में कदम रख चुकी है। साथ ही उनका हिंदी भाषा और यहां के लोगों के लिए प्यार काफी ज्यादा है। उनकी लोकप्रियता भी कई गुना ज्यादा बढ़ गयी है। जॉर्जिया सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर काफ़ी एक्टिव है और अपने फैन्स से डायरेक्ट कनेक्ट करती है। वो आए दिन कुछ न कुछ अपने लुक्स या फिर अपने डांस के वीडियो के द्वारा सोशल मीडिया पर साझा करती रहती है। अभिनेत्री जॉर्जिया एंड्रियानी फिर एक बार अपने ठुमकों से सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।

जॉर्जिया का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो कुली नंबर १ का गाना 'हुस्न है सुहाना' के धुन पर दुबई में डांस करते हुए नज़र आ रही है। जिसमे वो अपनी अदाओं से सभी को घायल कर रही है और अपने कैप्शन में लिखती है "गोरिया चुरा गयी तेरा जिया"।

bollywood, news, बॉलीवुड, न्यूज

आपको बता दे की १९९५ में डेविड धवन की मूवी कुली नंबर १ में गोविंदा मुख्या भूमिका में नज़र आये थे, जिसके बाद डायरेक्टर डेविड धवन इस मूवी का रीमेक अपने बेटे वरुण धवन और अभिनेत्री सारा अली खान को लेकर बनाई है।

इस फिल्म को लोगों के द्वारा काफ़ी पसंद किया जा रहा है। जॉर्जिया एंड्रिआनी हाल ही में मीका सिंह के साथ रिलीज़ हुआ एल्बम "रूप तेरा मस्ताना" भी काफ़ी हिट हुआ था, तो वही अभिनेत्री "वेलकम टू बजरंगपुर" में श्रेयस तलपड़े के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है।

इससे पहले जॉर्जिया ने तमिल वेब सीरीज "कैरोलिन एंड कामाक्षी" में एक इटालियन एजेंट की भूमिका में नज़र आयी थी। अभी जॉर्जिया दुबई में अपने अलगे प्रोजेक्ट की शूटिंग में व्यस्त है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X