अरबाज खान से ब्रेक अप के बाद मीडिया में फैली जॉर्जिया बोलीं- उनका मलाइका के साथ जैसा.. मुझे नीचा दिखाया गया...

Giorgia Andriani Arbaaz Khan Break UP: बी टाउन में जोड़ियां बनती बिगड़ती रहती हैं। जहां कई बार स्टार्स की शादी ही कुछ महीनों में टूट जाती है तो वहीं कुछ कई साल डेटिंग और लिव इन रिलेशन के एक बाद एक दूसरे से राहें जुदा कर लेते हैं। पिछले दिनों ऐसे ही एक जोड़ी खूब सुर्खयों में रही। ये जोड़ी है अरबाज खान और जॉर्जिया एंड्रियानी की।
जहां अरबाज और जॉर्जिया दोनों ने कभी अपने रिलेशन और ब्रेकअब पर बात नहीं की तो वहीं अब जॉर्जिया ने पहली बार अरबाज संग ब्रेक अप पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और हैरान करने वाली बाते कह दी हैं। जॉर्जिया ने सबसे पहले तो अरबाज के साथ ब्रेकअप को कंफर्म करते हुए कहा है कि उनके लिए अरबाज के लिए फीलिंग्स हमेशा रहेंगीं।
अरबाज और जॉर्जिया ने 2017 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। पिंकविला से बातचीत के दौरान जॉर्जिया ने कहा कि वह और अरबाज हमेशा से जानते थे कि उनका रिश्ता हमेशा के लिए नहीं रहेगा। जियोर्जिया ने अरबाज को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताते हुए कहा, 'मेरे मन में उसके लिए फीलिंग्स हमेशा रहेंगी। उनका मलाइका के साथ जैसा रिश्ता था, वह वास्तव में उनके साथ मेरे रिश्ते के आड़े नहीं आया। मैं अब जो हूं...किसी की गर्लफ्रेंड कहलाना, मुझे ये बहुत ही अपमानजनक लगता है। मुझे उनकी ग्रलफ्रेंड कहकर नीचा दिखाया गया। हम दोनों जानते थे कि यह हमेशा के लिए नहीं चलेगा क्योंकि हम बहुत अलग थे।
आपको बता दें कि अरबाज खान और जॉर्जिया एंड्रियानी के ब्रेकअप की अफवाहें काफी समय से उड़ रही हैं। उन्हें आखिरी बार इस साल अप्रैल में एक आईपीएल मैच के दौरान एक साथ देखा गया था। हालांकि इससे पहले भी जॉर्जिया ने हमेशा से कहा था कि वह और अरबाज एक-दूसरे से शादी करने के बारे में नहीं सोच रहे हैं। उन्होंने एक बार बॉलीवुड हंगामा से कहा था, 'जैसा कि मैंने कहा कि हम बहुत अच्छे दोस्त हैं, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो शादी की बात करें तो यह कुछ ऐसा है जिस पर हम वास्तव में ध्यान नहीं दे रहे हैं।'
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अरबाज खान की पहली शादी मलाइका अरोड़ा से हुई थी और उनका एक बेटा अरहान खान है। 2017 में उनका तलाक हो गया और मलाइका एक्टर अर्जुन कपूर डेट करने लगी।


Click it and Unblock the Notifications