एक्स BF अरबाज खान के निकाह के बाद ये किस हाल ही में घर से निकली जॉर्जिया, लोग बोले- जीजी बर्दाश्त नहीं कर पा..

Giorgia Andriani Spotted: अभिनेता और प्रोड्यूसर अरबाज खान इन दिनों अपनी शादी को लेकर छाए हुए हैं। ऐसे में उनकी नई नवेली दुल्हनिया के साथ साथ एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा और एक्स गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी के हाल भी लोग खूब जानना चाह रहे हैं। निकाह वाली रात मलाइका जहां क्रिसमस पार्टी में स्पॉट हुई तो वहीं शादी के दो दिन बाद अरबाज खान की एक्स गर्लफ्रेंड जॉर्जिया को पहली बार स्पॉट किया गया है।
जॉर्जिया को पैपराजी ने उनके डॉगी के साथ स्पॉट किया। जॉर्जिया के फैंस ने उनके चेहरे और बॉडी लैंग्वेज में एक बदलाव ऑव्जर्व किया है। नेटिजंस का कहना है कि जॉर्जिया अरबाज की शादी से कुछ डिस्टर्ब दिखाई दे रही हैं। तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि हसीना ने अपने चेहरे की सूजन और दुख को छुपाने के लिए गॉगल्स लगाए हैं लेकिन फिर भी सब कुछ साफ दिखाई दे रहा है।
अपने बोल्ड लुक्स के लिए मशहूर जॉर्जिया इस दौरान भी काफी बोल्ड और सेक्सी लुक में दिखाई दे रही थीं। हालांकि हर बार की तरह इस बार जॉर्जिया के चेहरे पर स्माइल देखने को नहीं मिल रही थी।
बता दें कि जहां अरबाज और जॉर्जिया दोनों ने कभी अपने रिलेशन और ब्रेकअब पर बात नहीं की तो वहीं अब जॉर्जिया ने अरबाज खान की शादी से कुछ दिनो पहले पहली बार अरबाज संग ब्रेक अप पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और हैरान करने वाली बाते कह दी हैं। जॉर्जिया ने सबसे पहले तो अरबाज के साथ ब्रेकअप को कंफर्म करते हुए कहा है कि उनके लिए अरबाज के लिए फीलिंग्स हमेशा रहेंगीं।
अरबाज और जॉर्जिया ने 2017 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। पिंकविला से बातचीत के दौरान जॉर्जिया ने कहा कि वह और अरबाज हमेशा से जानते थे कि उनका रिश्ता हमेशा के लिए नहीं रहेगा। जियोर्जिया ने अरबाज को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताते हुए कहा, 'मेरे मन में उसके लिए फीलिंग्स हमेशा रहेंगी। उनका मलाइका के साथ जैसा रिश्ता था, वह वास्तव में उनके साथ मेरे रिश्ते के आड़े नहीं आया। मैं अब जो हूं...किसी की गर्लफ्रेंड कहलाना, मुझे ये बहुत ही अपमानजनक लगता है। मुझे उनकी ग्रलफ्रेंड कहकर नीचा दिखाया गया। हम दोनों जानते थे कि यह हमेशा के लिए नहीं चलेगा क्योंकि हम बहुत अलग थे।


Click it and Unblock the Notifications