शूटिंग के दौरान जॉर्जिया एंड्रियानी और शहबाज़ गिल ने बनाया वीडियो रील, वायरल

By Filmibeat Desk

खूबसूरत अभिनेत्री जॉर्जिया एंड्रियानी एक लंबे समय की छुट्टी के बाद अब पूरी तरह से अपने काम पर फोकस कर रही है। अभिनेत्री हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई थी जहाँ पर मीडिया के पूछने पर अभिनेत्री ने बताया की वो चंडीगढ़ जा रही है, और कुछ बहुत ही जल्द कुछ गुड न्यूज़ देने वाली है। लेकिन आपको बता दे कि चंडीगढ़ में जॉर्जिया एंड्रियानी ने बिग बॉस फेम शहनाज गिल के भाई शहबाज़ गिल के साथ कुछ तस्वीर और वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किए थे।

जहां पर दोनों पुलिस के यूनिफार्म में देखे जा सकते है। अब इसी से अंदाज़ लगया जा सकता है कि वो जरूर किसी म्यूजिक एल्बम की शूटिंग कर रहे है। लेकिन अभी तक इस बात की आधिकारिक तौर पर जानकारी दोनों के तरफ से नही दी गयी है।

bollywood, news, बॉलीवुड, न्यूज

जॉर्जिया एंड्रियानी चंडीगढ़ में शहबाज़ गिल के साथ शूटिंग करते समय खूब मस्ती भी करते नज़र आ रही है और दोनों खूब रील्स बना कर सोशल मीडिया साइट पर अपलोड कर रहे है।

एक वीडियो में अभिनेत्री जॉर्जिया एंड्रियानी पंजाबी में अपना नाम और अपने बारे में बताते नज़र आ रही है तो वहीं शहबाज़ गिल अंग्रेज़ी में मस्ती भरे अंदाज़ में अपने बारे में बताते नज़र आ रहे हैं। सिर्फ ये ही नही बल्कि दोनों कैमरा के सामने फनी पोज़ देकर तस्वीरें भी क्लिक करते नज़र आये।

आखरी बार जॉर्जिया एंड्रियानी मीका सिंह के साथ रूप तेरा मस्ताना सिंगल वीडियो में नज़र आई थी जिसके बाद अब वो फिर एक बार अपने फैंस को अपनी ओर आकर्षित करने की तैयारी में है । तो वही जॉर्जिया ने साउथ में "कैरोलिन कामाक्षी" से अपना डेब्यू किया था जिसके बाद वो बॉलीवुड में श्रेयस तलपड़े के साथ वेलकम टू बजरंगपुर से डेब्यू के करने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X