..................... '3 इडियट्स' और 'कमीने' सर्वश्रेष्ठ - Hindi Filmibeat

'3 इडियट्स' और 'कमीने' सर्वश्रेष्ठ

By Jaya Nigam
'3 इडियट्स' और 'कमीने' सर्वश्रेष्ठ

लता मंगेशकर को सम्मानित करते ए आर रहमान

पहले ग्लोबल इंडियन म्यूज़िक अवॉर्ड्स में '3 इडियट्स' की धूम रही. इसे सर्वश्रेष्ठ फ़िल्मी एलबम का पुरस्कार दिया गया.

फ़िल्म के गाने 'बहती हवा सा था वो' के लिए गीतकार स्वानंद किरकिरे को सर्वश्रेष्ठ गीतकार का, शान और शांतनु मोइत्रा को इसी गाने के लिए सर्वश्रेष्ठ गायक का अवॉर्ड दिया गया.

सर्वश्रेष्ठ गायिका का पुरस्कार गया कविता सेठ के ख़ाते में फ़िल्म 'वेक-अप सिड' के गाने 'इकतारा' के लिए. विशाल भारद्वाज फ़िल्म 'कमीने' के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीतकार के पुरस्कार से नवाज़े गए.

लता मंगेशकर को संगीत में उल्लेखनीय योगदान के लिए लाइफ़टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया. आशा भोंसले और ए आर रहमान ने लता दीदी को ये सम्मान दिया.

करीना कपूर ने अपने डांस से लोगों का दिल जीता

ये पुरस्कार भारतीय फ़िल्मी और ग़ैर फ़िल्मी संगीत और उससे जुड़ी हस्तियों को सम्मानित करने के लिए शुरु किए गए हैं. आयोजकों का दावा है कि सिर्फ़ संगीत से जुड़ी शख़्सियतों को पुरस्कृत करने वाले ये पहले भारतीय पुरस्कार हैं.

प्रख्यात सितारवादक पंडित रविशंकर को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महत्तवपूर्ण योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया.

लता मंगेशकर और ऊषा मंगेशकर के एलबम 'हनुमान चालीसा' को सर्वश्रेष्ठ भक्ति एलबम चुना गया. उस्ताद राशिद ख़ान के एलबम 'कबीर' को सर्वश्रेष्ठ सेमी-क्लासिकल एलबम का अवॉर्ड मिला.

मुंबई के यश राज स्टूडियो में हुए इस समारोह में कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरक़त की.

सलमान ख़ान, करीना कपूर और सैफ़ अली ख़ान ने आकर्षक प्रस्तुतियां पेश कर वहां मौजूद लोगों का दिल जीता.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X