ग्लोबल म्यूसिक अवॉर्ड्स में आशिकी 2 और लुंगी डांस की मची धूम!
चेन्नई एक्सप्रेस के गाने लुंगी डांस को रेडियो पर सबसे ज्यादा सुना जाने वाला और सबसे पॉपुलर सॉंग चुना गया। इसी गाने पर सन्नी लियोन और हनी सिंह दोनों ने एक बेहतरीन परफॉर्मेंस भी दिया। जगजीत सिंग की गजल एलबम को जीमा अवॉर्ड में बेस्ट गजल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। जगजीत सिंह जो कि साल 2011 में बॉलीवुड को अलविदा कह गये थे उनकी गजल एलबम को साल 2014 के जीमा अवॉर्ड्स के दौरान बेस्ट गजर अवॉर्ड से नवाजा गया। इसके अलावा आशिकी 2 के गाने सुन रहा है ना तू के लिए अंकित तिवारी को बेस्ट डेब्यू सिंगर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
इसके अलावा आशिकी 2 के गानों के लिए अरिजित सिंह को बेस्ट मेल सिंगर और श्रेया घोषाल को बेस्ट फीमेल सिंगर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। ग्लोबल म्यूसिक आइकन अवॉर्ड से ओनुष्का शर्मा को नवाजा गया। आशा भोंसले को अनिल कपूर ने म्यूसिक लीजेंड अवॉर्ड से सम्मानित किया। असके अलावा जाकिर हुसैन को बेस्ट हिंदुस्तानी क्लासिकल एलबम इन्ट्रूमेंटल अवॉर्ड दिया गया।


Click it and Unblock the Notifications












