Gigi Hadid ने किया फिलिस्तीन का समर्थन तो मिली धमकी, कहा, 'पूरे परिवार को जान से मार देंगे'

gigi hadid

इस फिलिस्तीन और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध पर लोगों के रिएक्शन्स आना आम बात हो गई है। इसी क्रम में चर्चा में चल रहे हदीद परिवार के बयान पर ऐसा बवाल मचा कि उनको जान से मारने की धमकियां तक मिलने लगीं।

गौरतलब है कि गिगी हदीद ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए इस जंग में फिलिस्तीन को अपना समर्थन दिया था। इसके बाद रिपोर्ट्स हैं कि उनको और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

दावा ये भी किया जा रहा है कि इज़रायल की सरकार ने फिलिस्तीनी लोगों के समर्थन में आधे-फ़िलिस्तीनी मॉडल की पोस्ट की निंदा की थी। गौरतलब है कि इस सुपरमॉडल ने सोशल मीडिया पर युद्ध की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था, "फिलिस्तीनियों के साथ इजरायली सरकार के व्यवहार में कुछ भी यहूदी नहीं है।

इज़रायली सरकार की निंदा करना यहूदी विरोधी नहीं है, और फ़िलिस्तीनियों का समर्थन करना हमास का समर्थन करना नहीं है।" इसके बाद से ये सारा बवाल मचा हुआ है। हालांकि उनके फैंस और कई ऐसे लोग हैं जो कि इस पोस्ट पर अपना समर्थन दे रहे हैं और उनको मिल रहीं धमकियों की आलोचना कर रहे हैं।

टीएमजेड की एक रिपोर्ट की मानें तो गिगी हदीदी और उनके परिवार, जिसमें भाई-बहन बेला हदीद और अनवर हदीद, साथ ही उनके माता-पिता योलान्डा हदीद और मोहम्मद हदीद शामिल हैं। इन सभी को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

अब कहा जा रहा है कि सुरक्षा एजेंसयों के द्वारा परिवार को सलाह दी जा रही है कि वो अपने फोन नंबर, ईमेल आईडी हर चीज को बदल डालें। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि एक सप्ताह पहले गिगी हदीद का नंबर सोशल मीडिया पर ऑनलाइन लीक हो गया था जिसके बाद ये सिलसिला शुरु हुआ है।

More from Filmibeat

Read more about: gigi hadid
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X