गिरफ्तारी के बाद बोल्ड अंदाज में सोशल मीडिया पर लौटीं गिगी हदीद, शुरु हुआ हंगामा!

Gigi Hadid: दुनिया की जानी मानी मॉडल्स में एक और हॉलीवुड एक्ट्रेस गिगी हदीद को हाल ही में केमैन आइलैंड पर मारिजुआना रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। अब गिगी का जमानत हो गई है इसके बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बोल्ड अंदाज में वापसी कर ली है। गिगी की ऐसे वापसी करने से सोशल मीडिया पर हंगामा शुरु हो गया है।
सोशल मीडिया पर गिगी का बोल्ड अंदाज-
बुधवार को सोशल मीडिया पर गिगी हदीद ने बोल्ड तस्वीरें शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कई तस्वीरें और वीडियो भी शेयर की है। इसमें उन्हें टू पीस बिकिनी पहनकर पोज करते हुए देखा जा सकता है। वहीं, कई तस्वीरों में वह अपने दोस्तों के साथ एन्जॉय भी कर रही है।
गिरफ्तारी और जमानत के बाद यह उनका पहला इंस्टाग्राम पोस्ट है। इसमें एक्ट्रेस को केमैन आइलैंड पर दोस्तों के साथ वेकेशन मनाते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने खाने की भी तस्वीरें शेयर की है। कुछ तस्वीरों में उन्हें ब्राइट स्विमसूट पहने देखा जा सकता है।
इस शानदार और सेक्सी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर गिगी ने शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "ऑल्स वेल देट्स एंड वेल।" उनकी तस्वीरों और वीडियो को 25 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं, इस पर हजारों की संख्या में कमेंट किए गए हैं। कई लोगों का कहना है कि गिगी हदीद को गिरफ्तारी से कोई फर्क नहीं पड़ा है और वह अपना वेकेशन एन्जॉय कर रही है।
गिगी की गिरफ्तारी की वजह-
गौरतलब है कि गिगी हदीद का मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। आपको बता दे, वाशिंगटन पोस्ट में छपी खबर के अनुसार जीजी ने न्यूयॉर्क सिटी में मारिजुआना कानूनी तौर पर खरीदा गया था लेकिन केमैन आइलैंड में गिगी हदीद और लिआ मैक्कार्थी को गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें डिटेंशन सेंटर ले जाया गया। हालांकि, बाद में दोनों की जमानत हो गई।


Click it and Unblock the Notifications











